1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. बार्सिलोना के कोच ने मेसी को दिखाया बाहर का रास्ता

बार्सिलोना के कोच ने मेसी को दिखाया बाहर का रास्ता

 Reported By: IANS
 Published : Nov 23, 2020 08:05 pm IST,  Updated : Nov 23, 2020 08:05 pm IST

स्पेनिश क्लब एफसी बार्सिलोना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी चैम्पियंस लीग में मंगलवार को डायनामो कीव के खिलाफ होने वाले अगले मैच से बाहर हो गए हैं। 

बार्सिलोना के कोच ने...- India TV Hindi
बार्सिलोना के कोच ने मेसी को दिखाया बाहर का रास्ता  Image Source : GETTY IMAGES

बार्सिलोना| स्पेनिश क्लब एफसी बार्सिलोना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी चैम्पियंस लीग में मंगलवार को डायनामो कीव के खिलाफ होने वाले अगले मैच से बाहर हो गए हैं। गोल डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, कोच रोनाल्ड कोएमैन ने छह बार के बैलन डी ओर विजेता मेसी के अलावा फ्रेंकी डी जोंग को भी इस मैच के लिए बार्सिलोना की 19 सदस्यीय टीम में जगह नहीं दी है।

दोनों खिलाड़ी 2020-21 सीजन में बार्सिलोना के लिए अब तक सभी मुकाबलों में खेलते आ रहे थे, लेकिन कोएमैन ने इस मैच के लिए दोनों खिलाड़ियों को आराम देने का फैसला किया है। अर्जेंटीना के मेसी इस सीजन में बार्सिलोना के लिए 11 मैचों में छह गोल दाग चुके हैं और इनमें से पांच गोल उन्होंने पेनाल्टी पर किए हैं।

डेविड वॉर्नर ने बताए दो भारतीय खिलाड़ियों के नाम जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ले सकते हैं रोहित शर्मा की जगह

खबरों की माने तो मेसी को ला लीगा में एटलेटिको मेड्रिड के खिलाफ खेले गए मैच में चोट लग गई थी और इसलिए कोच ने उन्हें आराम देने का फैसला किया है। कोएमैन ने संवाददाताओं से कहा, "चैम्पियंस लीग में शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें कुछ आराम की जरूरत है। उनके लिए आराम करने का यह सही समय है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल