1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. COVID-19 लाकडाउन में ट्रेनिंग के दौरान मॉस्को के 22 साल के फुटबॉलर की मौत

COVID-19 लाकडाउन में ट्रेनिंग के दौरान मॉस्को के 22 साल के फुटबॉलर की मौत

 Edited By: Bhasha
 Published : Apr 21, 2020 10:31 am IST,  Updated : Apr 21, 2020 10:31 am IST

COVID-19 लॉकडाउन के बीच एक फुटबॉलर के मौत की खबर है। रूस के लोकोमोटिव मास्को क्लब के खिलाड़ी इनोकेंटी समोखवालोव की व्यक्तिगत ट्रेनिंग सत्र के दौरान मौत हो गई।

COVID-19 लाकडाउन में...- India TV Hindi
COVID-19 लाकडाउन में ट्रेनिंग के दौरान मॉस्को के 22 साल के फुटबालर की मौत Image Source : GETTY IMAGES

मास्को। COVID-19 लॉकडाउन के बीच एक फुटबॉलर के मौत की खबर है। रूस के लोकोमोटिव मास्को क्लब के खिलाड़ी इनोकेंटी समोखवालोव की व्यक्तिगत ट्रेनिंग सत्र के दौरान मौत हो गई। रूस के फुटबाल क्लब लोकोमोटिव मास्को ने यह जानकारी दी। समोखवालोव क्लब में बतौर डिफेंडर खेलते थे।

कोरोना वायरस लाकडाउन की वजह से समोखवालोव व्यक्तिगत ट्रेनिंग सत्र में भाग ले रहे थे। क्लब ने अपने बयान में कहा, ‘‘व्यक्तिगत ट्रेनिंग सत्र के दौरान वह असहज महसूस करने लगा, हालात (मौत से जुड़े) अभी स्पष्ट नहीं हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वह अच्छा इंसान और अच्छा मित्र था। यह हमारे परिवार के लिए बेहद दुखद है।’’

22 साल के समोखवालोव 2015 से लोकोमोटिव के साथ थे लेकिन उन्हें अभी तक रूस प्रीमियर लीग क्लब की ओर से नहीं खेलने का मौका नहीं मिला था। समोखवालोव लोकोमोटिव की रिजर्व टीम कजांका की ओर रूस के तीसरे टीयर की लीग में खेलते थे।कजांका में उनके कोच एलेक्सांद्र ग्रिशिन के मुताबिक, समोखवालोव की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल