1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. रत्चानोक इंतानोन ने मारिन को हरा जीता मलेशियन मास्टर्स का खिताब

रत्चानोक इंतानोन ने मारिन को हरा जीता मलेशियन मास्टर्स का खिताब

 Reported By: IANS
 Published : Jan 20, 2019 11:15 pm IST,  Updated : Jan 20, 2019 11:15 pm IST

 थाइलैंड की रातचानोक इंतानोने ने रविवार को स्पेन की दिग्गज खिलाड़ी कैरोलिना मारिन को मात देकर मलेशिया मास्टर्स के महिला एकल वर्ग का खिताब अपने नाम कर लिया है। 

Ratchanok Intanon- India TV Hindi
Ratchanok Intanon Image Source : @BA_MALAYSIA/TWITTER

कुआलालम्पुर। थाइलैंड की रातचानोक इंतानोने ने रविवार को स्पेन की दिग्गज खिलाड़ी कैरोलिना मारिन को मात देकर मलेशिया मास्टर्स के महिला एकल वर्ग का खिताब अपने नाम कर लिया है। 

इंतानोन ने मारिन को 42 मिनट तक चले मुकाबले में 21-9, 22-20 से मात दी। 

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, इस मैच से पहले मारिन ने इंतानोन के खिलाफ बीते चार में से तीन मैच जीते थे। 

इंतानोन ने शुरू से ही अपना दबदबा कायम रखा। उन्होंने पहले गेम में ही 6-1 की बढ़त ले थी और उन्होंने यहां से इंतानोन को फिर मैच में वापस नहीं आने दिया। 

दूसरे गेम में मारिन ने अच्छा खेल खेला और 10-7 की बढ़त ले ली, लेकिन इंतानोन ने 12-12 से स्कोर बराबर कर लिया। 

मारिन ने गेम खत्म होने के करीब 19-18 से बढ़त ले ली लेकिन एक बार फिर इंतानोन ने मारिन को पीछे छोड़ दिया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल