1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मैनचेस्टर सिटी की टोटेनहैम पर आसान जीत, फिर हारा लिवरपूल

मैनचेस्टर सिटी की टोटेनहैम पर आसान जीत, फिर हारा लिवरपूल

 Edited By: Bhasha
 Published : Feb 14, 2021 12:24 pm IST,  Updated : Feb 14, 2021 12:24 pm IST

जर्मनी के मिडफील्डर गुंडोगन ने अपने दोनों गोल दूसरे हाफ में किये। उन्होंने इस सत्र में अब तक 13 गोल दाग दिये हैं। सिटी की तरफ से पहला गोल रोड्री ने 23वें मिनट में पेनल्टी पर किया था। 

Manchester City, Tottenham, Liverpool - India TV Hindi
Manchester City Image Source : GETTY

मैनचेस्टर सिटी ने इलके गुंडोगन के दो गोल की मदद से टोटेनहैम पर 3-0 से जीत दर्ज करके इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) फुटबॉल टूर्नामेंट में शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत की जबकि लिवरपूल को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा। मैनचेस्टर सिटी ने सभी टूर्नामेंटों में लगातार 16वीं जीत हासिल की। 

जर्मनी के मिडफील्डर गुंडोगन ने अपने दोनों गोल दूसरे हाफ में किये। उन्होंने इस सत्र में अब तक 13 गोल दाग दिये हैं। सिटी की तरफ से पहला गोल रोड्री ने 23वें मिनट में पेनल्टी पर किया था। 

यह भी पढ़ें-  Ind vs Eng : 66 साल बाद टूटा टेस्ट क्रिकेट का यह विश्व रिकॉर्ड, गेंदबाजों ने किया कमाल

इस जीत से मैनचेस्टर सिटी के 23 मैचों में 53 अंक हो गये हैं और वह दूसरे स्थान पर काबिज लीस्टर सिटी (24 मैच में 46 अंक) से सात अंक आगे हो गया है। लीस्टर सिटी ने एक अन्य मैच में लिवरपूल को 3-1 से हराया। 

लिवरपूल के अब 24 मैचों में 40 अंक हैं और वह चौथे स्थान पर है। लिवरपूल को मोहम्मद सालेह ने 67वें मिनट में गोल करके बढ़त दिलायी लेकिन लीस्टर सिटी ने सात मिनट के अंदर तीन गोल करके जीत सुनिश्चित की। उसकी तरफ से जेम्स मैडिसन (78वें मिनट), जेमी वार्डी (81वें मिनट) और हार्वे बर्न्स (85वें मिनट) ने गोल किये। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल