1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मैनचेस्टर युनाइटेड के लिए राहत! सोलशाएर बोले- युनाइटेड के लिए ही खेलेंगे पोग्बा

मैनचेस्टर युनाइटेड के लिए राहत! सोलशाएर बोले- युनाइटेड के लिए ही खेलेंगे पोग्बा

 Reported By: IANS
 Published : Aug 04, 2019 05:27 pm IST,  Updated : Aug 04, 2019 05:27 pm IST

सोलशाएर ने यह भी बताया कि इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) टाइटल जीत चुकी लेस्टर सिटी के सेंटर-बैक हैरी मैगुआयर जल्द ही टीम से जुड़ेंगे।   

मैनचेस्टर युनाइटेड के लिए राहत! सोलशाएर बोले- युनाइटेड के लिए ही खेलेंगे पोग्बा - India TV Hindi
मैनचेस्टर युनाइटेड के लिए राहत! सोलशाएर बोले- युनाइटेड के लिए ही खेलेंगे पोग्बा  Image Source : GETTY IMAGES

मैनचेस्टर। मैनचेस्टर युनाइटेड के मुख्य कोच ओले गुनार सोलशाएर ने कहा कि उनके स्टार फ्रेंच मिडफील्डर पॉल पोग्बा 2019-20 सीजन के लिए भी इंग्लिश क्लब में ही रहेंगे। पोग्बा में स्पेनिश क्लब रियल मेड्रिड लंबे सयम से इंट्रेस्टेड है और ऐसे में उम्मीद की जा रही थी कि वह युनाइटेड छोड़ सकते हैं। 

बीबीसी के अनुसार, वह इटेलियन क्लब एसी मिलान के खिलाफ हुए दोस्ताना मुकाबले में भी नहीं खेले, लेकिन सोलशाएर ने कहा कि वह बैक स्ट्रेन के कारण मैन में नहीं खले पाए। 

सोलशाएर ने कहा, "मैं उनसे मैच खेलने की उम्मीद नहीं कर रहा था। मैंने ट्रेनिंग के बाद उनसे बात की थी और वह अच्छा फील नहीं कर रहे थे। उन्हें इंजरी नहीं है, बस थोड़ा दर्द है। मैं रिस्क नहीं लेना चाहता था।"

सोलशाएर ने यह भी बताया कि इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) टाइटल जीत चुकी लेस्टर सिटी के सेंटर-बैक हैरी मैगुआयर जल्द ही टीम से जुड़ेंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल