1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मैनचेस्टर यूनाइटेड कप्तान मैग्वायर ने कहा, 'अपहरण के डर से भिड़े थे पुलिसकर्मियों से'

मैनचेस्टर यूनाइटेड कप्तान मैग्वायर ने कहा, 'अपहरण के डर से भिड़े थे पुलिसकर्मियों से'

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 28, 2020 11:12 am IST,  Updated : Aug 28, 2020 11:12 am IST

मैग्वायर पर पुलिस अधिकारियों के साथ हाथापायी करने और रिश्वत देने का प्रयास करने के आरोप लगे हुए हैं।

Harry Maguire- India TV Hindi
Harry Maguire Image Source : GETTY IMAGES

मैनचेस्टर| मैनचेस्टर यूनाईटेड फुटबॉल क्लब के कप्तान हैरी मैग्वायर ने यूनान में पुलिसकर्मियों के साथ हाथापायी करने के संबंध में कहा है कि उन्हें लगा था कि उनका अपहरण किया जा रहा है और इसलिए वह पुलिस अधिकारियों से भिड़ गये थे। मैग्वायर पर पुलिस अधिकारियों के साथ हाथापायी करने और रिश्वत देने का प्रयास करने के आरोप लगे हुए हैं। यूनान की एक अदालत ने मैग्वायर को दोषी ठहराकर उन्हें 21 महीने की निलंबित सजा सुनायी थी लेकिन अदालत बाद में इस मामले पर फिर से सुनवाई करने को तैयार हो गयी।

माइकोनोस आइलैंड में घटी इस घटना के बाद मैग्वायर ने पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया है। उन्होंने बीबीसी से कहा कि वे एक कार में सफर कर रहे थे तभी सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी आये और उन्होंने उन्हें और उनके दोस्त को बाहर निकालकर पीटना शुरू कर दिया था।

यह भी पढ़ें- खिलाड़ियों के कोविड-19 पॉजिटिव आने से यूरोपा लीग मैच हुआ स्थगित

मैग्वायर ने कहा, ‘‘मुझे शुरू में लगा कि हमारा अपहरण किया जा रहा है। उन्होंने हमें पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने मेरे पांवों पर चोट पहुंचायी। वे कह रहे थे कि मेरा करियर अब खत्म हो चुका है। अब तुम आगे कभी फुटबॉल नहीं खेल पाओगे।’’

ये भी पढ़े : मैनचेस्टर युनाइटेड के मिडफील्डर पॉल पोग्बा पाए गए कोविड-19 पॉजिटिव

उन्होंने कहा, ‘‘तब मुझे लगा कि इनके पुलिसकर्मी होने की संभावना नहीं है और इसलिए मैंने भागने की कोशिश की। मैं डरा हुआ था कि मुझे लगा कि अब मेरी जान चली जाएगी।’’ मैग्वायर ने इसका खंडन किया कि उन्होंने पुलिस को रिश्वत देने का प्रयास किया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल