1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. राष्ट्रीय टूर्नामेंट में भारत की धाकड़ टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका के प्रदर्शन पर होगी नजरें

राष्ट्रीय टूर्नामेंट में भारत की धाकड़ टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका के प्रदर्शन पर होगी नजरें

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 15, 2021 10:27 am IST,  Updated : Feb 15, 2021 10:27 am IST

भारतीय टेबल टेनिस महासंघ (टीटीएफआई) ने इस टूर्नामेंट के लिए कड़ी मानक संचालन प्रक्रियाएं लागू की है। 

Manika Batra- India TV Hindi
Manika Batra Image Source : GETTY

पंचकुला| राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता मनिका बत्रा के अलावा देश के शीर्ष खिलाड़ी कोविड-19 से प्रभावित पिछले सत्र के बाद सोमवार से शुरू हो रहे 82वें राष्ट्रीय टेबल टेनिस (टेटे) चैम्पियनशिप से प्रतिस्पर्धा में वापसी कर रहे है। 

यहां के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में इस टूर्नामेंट को बायो-बबल (जैव-सुरक्षित) माहौल में आयोजित किया जाएगा जिसमें सिर्फ एकल मैच खेले जाएंगे। मख्य ड्रा में आठ की जगह 16 खिलाड़ियों को सीधा प्रवेश मिलेगा। टीम चैम्पियनशिप या युगल प्रतियोगिताओं का आयोजन नहीं होगा। भारतीय टेबल टेनिस महासंघ (टीटीएफआई) ने इस टूर्नामेंट के लिए कड़ी मानक संचालन प्रक्रियाएं लागू की है। 

प्रतियोगिता में 161 महिला खिलाड़ी भाग ले रही है जिसे तीन-तीन खिलाड़ियों के 48 ग्रुपों में विभाजित किया गया है। आखिरी ग्रुप में चार खिलाड़ी है। पच्चीस साल की मनिका महिलाओं के वर्ग की शीर्ष खिलाड़ी होंगी। एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता पुणे में अभ्यास कर रही थी। 

यह भी पढ़ें-  Ind vs Eng : पहली पारी में कुलदीप को नहीं मिला विकेट तो सोशल मीडिया पर इस तरह हो रहे हैं ट्रोल

विश्व रैंकिंग में 63वें स्थान पर काबिज इस खिलाड़ी ने कहा, ‘‘मैं अच्छी लय में हूं और राष्ट्रीय प्रतियोगिता का इंतजार कर रही हूं।’’ मनिका को 1.65 लाख रुपये इनामी इस प्रतियाोगिता में गत चैम्पियन सुतिर्था मुखर्जी और अर्चना गिरिश कामत से कड़ी चुनौती मिलेगी। 

यह भी पढ़ें- इमरान खान ने बताया भारतीय क्रिकेट की सफलता का राज, पाकिस्तानी टीम में भी करना चाहते हैं सुधार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल