1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मैरी कॉम का क्वारंटीन खत्म, आइसोलेशन में कर सकती हैं ट्रेनिंग

मैरी कॉम का क्वारंटीन खत्म, आइसोलेशन में कर सकती हैं ट्रेनिंग

 Reported By: IANS
 Published : May 15, 2021 03:11 pm IST,  Updated : May 15, 2021 03:11 pm IST

एमसी मैरी कॉम ने पुणे के नेशनल कैंप में सात दिनों का अपना क्वारंटीन पूरा कर लिया है, लेकिन वह आइसोलेशन में अपनी ट्रेनिंग शुरू कर सकती हैं।

Mary Kom quarantine is over, can train in isolation- India TV Hindi
Mary Kom quarantine is over, can train in isolation Image Source : TWITTER - @BFI_OFFICIAL

नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुकीं अनुभवी महिला मुक्केबाज एमसी मैरी कॉम ने पुणे के नेशनल कैंप में सात दिनों का अपना क्वारंटीन पूरा कर लिया है, लेकिन वह आइसोलेशन में अपनी ट्रेनिंग शुरू कर सकती हैं। एक कोच ने आईएएनएस से कहा, " उन्होंने शुक्रवार को अपना क्वारंटीन पूरा कर लिया है और वह अपने रूम के बाहर ट्रेनिंग कर सकती हैं। लेकिन ट्रेनिंग के दौरान सामाजिक दूरी को बनाए रखने के लिए उन्हें अलग से समय निकालना होगा। "

छह बार की विश्व चैंपियन मैरी कॉम टोक्यो ओलंपिक में महिलाओं की 51 किग्रा वर्ग में हिस्सा लेंगी। उनके अलावा सिमरनजीत कौर (60 किग्रा), लवलीना बोरगोहेन (69 किग्रा) और पूजा रानी (75 किग्रा) अन्य तीन भारतीय महिला मुक्केबाज हैं, जो ओलंपिक में प्रतिस्पर्धा करेंगी।

कोच ने कहा, " मैरी कॉम के साथ अलग से ट्रेनिंग के लिए आर्मी के दो पुरुष मुक्केबाजों का चयन किया गया है। दोनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है और उन्हें किसी दूसरे मुक्केबाजों के साथ ट्रेनिंग करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।"

मैरी कॉम के निजी कोच छोटेलाल यादव छह मई को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे और फिलहाज 15 दिन के क्वारंटीन में हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल