1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मुझे जब भी जरुरत पड़ी मेसी ने हमेशा दिया मेरा साथ - फुटबॉलर नेमार

मुझे जब भी जरुरत पड़ी मेसी ने हमेशा दिया मेरा साथ - फुटबॉलर नेमार

 Reported By: IANS
 Published : Apr 27, 2020 11:20 pm IST,  Updated : Apr 27, 2020 11:20 pm IST

स्पेन के फुटबॉल क्लब बार्सिलोना के कप्तान लियोनेल मेसी अक्सर अपने पुराने साथी ब्राजील के स्टार नेमार के साथ अपनी दोस्ती का जिक्र करते रहते हैं।

Neymar ans Messi- India TV Hindi
Neymar ans Messi Image Source : GETTY

पेरिस| स्पेन के फुटबॉल क्लब बार्सिलोना के कप्तान लियोनेल मेसी अक्सर अपने पुराने साथी ब्राजील के स्टार नेमार के साथ अपनी दोस्ती का जिक्र करते रहते हैं। नेमार ने अब बताया है कि मेसी ने किस तरह हमेशा जरूरत पड़ने पर उनका समर्थन किया।

रेडे ग्लोबो इस्पोर्टे इस्पेक्टेक्यूलर ने नेमार के हवाले से लिखा, "ईमानदारी से कहूं तो मेरे लिए मेसी के बारे में बात करना मुश्किल है क्योंकि बार्सिलोना में वह मेरे लिए काफी विशेष थे। मैंने यह बात हर किसी से कही है।"

ये भी पढ़ें : कोरोना महामारी के बीच अभ्यास पर वापस लौटें इन फुटबॉल क्लबों के खिलाड़ी

उन्होंने कहा, "जब मुझे सबसे ज्यादा समर्थन की जरूरत थी, दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी ने आकर मुझे वो समर्थन दिया। उन्होंने कहा था कि यहां आओ मैं हूं, तुम्हारी मदद करने के लिए हूं।"

मेसी ने ईएसपीएनएफसी को बताया था, "मैं अभी भी नेमार से बात करता हूं। हमारा एक व्हॉट्सएप ग्रुप है जिसमें लुइस सुआरेज भी हैं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल