1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. इस योजना से मई के अंत से राष्ट्रीय शिविर शुरू करने की तैयारी में खेल मंत्रालय

इस योजना से मई के अंत से राष्ट्रीय शिविर शुरू करने की तैयारी में खेल मंत्रालय

 Reported By: Bhasha
 Published : May 03, 2020 02:12 pm IST,  Updated : May 03, 2020 02:12 pm IST

मंत्रालय ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर चुके खिलाड़ियों के लिये राष्ट्रीय शिविरों को चरण के आधार पर शुरू करने की योजना बना रहा है।

Ministry of Sports in preparation of starting national camp from end of May with this plan- India TV Hindi
Ministry of Sports in preparation of starting national camp from end of May with this plan Image Source : TWITTER/KIRENRIJIJU

नई दिल्ली। खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने रविवार को कहा कि उनका मंत्रालय ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर चुके खिलाड़ियों के लिये राष्ट्रीय शिविरों को चरण के आधार पर शुरू करने की योजना बना रहा है। रीजीजू ने कहा कि कोरोना वायरस के कारण लगे देशव्यापी लॉकडाउन के कारण उनका मंत्रालय भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के केंद्रों में ट्रेनिंग शिविर शुरू नहीं कर पाया। पहले लॉकडाउन तीन मई तक था जिसे अब 17 मई तक बढ़ा दिया गया है। 

रीजीजू ने फिक्की के वेबिनार ‘कोराना एवं खेल : द चैम्पियंस स्पीक’ में कहा, ‘‘शिविर चरणों के आधार से शुरू होंगे। पहले हम एनआईएस पटियाला और बेंगलुरू के साइ में ट्रेनिंग शुरू करेंगे जहां इस समय एथलीट ठहरे हुए हैं। इस महीने के अंत से बेंगलुरू और पटियाला में ट्रेनिंग शुरू करने की उम्मीद है।’’

उन्होंने कहा,‘‘शिविर उन खेलों के लिये होंगे जिसमें हमने ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर लिया है या उन खेलों के लिये होंगे जिसके भविष्य में ओलंपिक क्वालीफिकेशन हैं।’’ 

ये भी पढ़ें - लॉकडाउन के समय खिलाड़ियों का डोपिंग के बारे में सोचना भी मूर्खतापूर्ण होगा: वाडा

राष्ट्रीय शिविर मार्च के मध्य में निलंबित कर दिये थे जब कोविड-19 महामारी के मामले देश में बढ़ने शुरू हुए थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल