1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. इटली का कोच बनना मेरा सपना: कानावारो

इटली का कोच बनना मेरा सपना: कानावारो

 Written By: IANS
 Published : May 03, 2016 02:54 pm IST,  Updated : May 03, 2016 02:54 pm IST

कानावारो इटली के लिए सबसे अधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की सूची में दूसरे नम्बर पर हैं।

Fabio Cannavaro- India TV Hindi
Fabio Cannavaro

रोमः फीफा विश्व कप 2006 जीतने वाली इटली की टीम के कप्तान रहे फेबियो कानावारो ने कहा है कि राष्ट्रीय टीम का कोच बनना उनका सपना है। पूर्व डिफेंडर की देखरेख में इटली की टीम ने 2006 में बर्लिन में खिताब जीता था। कानावारो इटली के लिए सबसे अधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की सूची में दूसरे नम्बर पर हैं।

इसे भी पढ़ेः वार्नर की तूफानी पारी की मदद से सनराइजर्स ने बनाए 194 रन

इटालिया डॉट नेट ने कानावारो के हवाले से लिखा है, "मैंने इटली की जर्सी 15 साल तक पहनी है। मैं अच्छी तरह जानता हूं कि राष्ट्रीय टीम का सदस्य होने का क्या मतलब होता है। कोचिंग किसी के लिए भी सपना हो सकता है। यह काफी अच्छी बात होगी।" 42 साल के कानावारो 2006 में वर्ल्ड प्लेअर ऑफ द इअर चुने गए थे। वह इससे पहले क्वांगचो एवरग्रांडे और अल नासेर क्लबों के कोच रह चुके हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल