1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एन सिक्की रेड्डी और फिजियोथेरेपिस्ट किरण सी की दोबारा कोरोना वायरस जांच हुई

एन सिक्की रेड्डी और फिजियोथेरेपिस्ट किरण सी की दोबारा कोरोना वायरस जांच हुई

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 14, 2020 10:13 pm IST,  Updated : Aug 14, 2020 10:13 pm IST

युगल विशेषज्ञ बैडमिंटन खिलाड़ी एन सिक्की रेड्डी और फिजियोथेरेपिस्ट किरण सी की शुक्रवार को दोबारा कोरोना वायरस जांच कराई गई। दोनों हैदराबाद में राष्ट्रीय शिविर के लिये पहुंचने के बाद हुई जांच में पॉजिटिव पाये गए थे।   

N. Sikki Reddy and physiotherapist Kiran C again tested for corona virus- India TV Hindi
N. Sikki Reddy and physiotherapist Kiran C again tested for corona virus Image Source : PTI

नई दिल्ली। युगल विशेषज्ञ बैडमिंटन खिलाड़ी एन सिक्की रेड्डी और फिजियोथेरेपिस्ट किरण सी की शुक्रवार को दोबारा कोरोना वायरस जांच कराई गई। दोनों हैदराबाद में राष्ट्रीय शिविर के लिये पहुंचने के बाद हुई जांच में पॉजिटिव पाये गए थे। 

इसके बाद से पुलेला गोपीचंद अकादमी को सेनिटाइज करने के लिये बंद कर दिया गया और राष्ट्रीय शिविर भी कुछ दिन के लिये रोक दिया गया था। 

एक सूत्र ने बताया,‘‘सिक्की और किरण ने हैदराबाद में कांटिनेंटल अस्पताल में दोबारा टेस्ट कराया। नतीजा कल आयेगा। बाकी सदस्यों ने तय किया है कि उनकी रिपोर्ट फिर पॉजिटिव आने पर वे सभी जांच करायेंगे।"

एन सिक्की रेड्डी और फिजियोथेरेपिस्ट किरण सी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद हैदराबाद से बात करते हुए मुख्य राष्ट्रीय बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद ने कहा था,‘‘बैडमिंटन राष्ट्रीय शिविर में सभी एथलीट, कोचों, सहयोगी स्टाफ और प्रशासनिक स्टाफ का साइ द्वारा अनिवार्य कोविड-19 परीक्षण कराया गया था और इसमें शिविर के दो सदस्यों को कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया।’’ 

उन्होने साथ ही कहा,‘‘प्रोटोकॉल के अनुसार सभी जरूरी एहतियात बरते गये ताकि खिलाड़ी जल्द से जल्द सुरक्षित रूप से ट्रेनिंग के लिये वापसी कर सकें।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल