1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. टेनिस से ब्रेक लेने का मन बना रही हैं नाओमी ओसाका

टेनिस से ब्रेक लेने का मन बना रही हैं नाओमी ओसाका

 Edited By: IANS
 Published : Sep 04, 2021 04:35 pm IST,  Updated : Sep 04, 2021 04:35 pm IST

23 साल की ओसाका यूएस ओपन में इस वर्ष गत विजेता के रूप में उतरी थीं लेकिन फर्नाडेज ने उन्हें 5-7, 7-6(2), 6-4 से हराकर उनका अभियान समाप्त कर दिया।

Naomi Osaka, tennis, Sports - India TV Hindi
Naomi Osaka Image Source : GETTY

विश्व की नंबर-3 खिलाड़ी जापान की नाओमी ओसाका ने यूएस ओपन के तीसरे दौर में कनाडा की लिलाह फर्नाडोज के खिलाफ मिली हार के बाद कहा कि उन्हें नहीं पता वह कब अपना अगला मैच खेलेंगी। 23 साल की ओसाका यूएस ओपन में इस वर्ष गत विजेता के रूप में उतरी थीं लेकिन फर्नाडेज ने उन्हें 5-7, 7-6(2), 6-4 से हराकर उनका अभियान समाप्त कर दिया।

ओसाका ने कहा, "हाल के दिनों में जब मैं जीत जाती हूं तो मुझे अच्छा महसूस नहीं होता। मुझे राहत मिलती है। लेकिन जब मैं हारती हूं तो दुखी हो जाती हूं। मुझे नहीं लगता यह सामान्य है।"

यह भी पढ़ें- ENG vs IND : उमेश यादव को उम्मीद, दूसरी पारी में अच्छा स्कोर बनाएगा भारत

 

डब्ल्यूटीएटेनिस डॉट कॉम ने लिखा, जब यूएस ओपन के मॉडरेटर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस खत्म करने की पेशकश की, तो ओसाका ने मना कर दिया।

ओसाका ने कहा, "यह बयां करना बहुत कठिन है। मूल रूप से मुझे ऐसा लगता है कि मैं इस बिंदु पर एक तरह की हूं जहां मैं यह पता लगाने की कोशिश कर रही हूं कि मैं क्या करना चाहती हूं और मैं ईमानदारी से नहीं जानती कि मैं अपना अगला टेनिस मैच कब खेलने जा रही हूं। मुझे लगता है कि मैं कुछ समय के लिए खेलने से ब्रेक लेने जा रही हूं।"

यह भी पढ़ें- प्रमोद भगत ने रचा इतिहास, पैरालंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय शटलर बने

ओसाका इस साल मई में मानसिक स्वास्थ्य का हवाला देकर फ्रेंच ओपन से हट गई थीं। इसके बाद वह विंबलडन में भी नहीं खेली थीं और उन्होंने जुलाई मे टोक्यो ओलंपिक से वापसी की थी।

ओलंपिक के बाद यूएस ओपन ओसाका का दूसरा टूर्नामेंट है। इससे पहले वह दो सप्ताह पहले वेस्टर्न एंड सर्दन ओपन में उतरी थीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल