1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. नेमार के बार्सिलानो जाने की अटकलों पर पिता ने कहा- वह जहां है, खुश है

नेमार के बार्सिलानो जाने की अटकलों पर पिता ने कहा- वह जहां है, खुश है

 Reported By: IANS
 Published : Apr 16, 2020 12:19 pm IST,  Updated : Apr 16, 2020 12:19 pm IST

फ्रेंच क्लब पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) के स्टार फुटबालर नेमार के पिता ने कहा है कि उनका बेटा करियर में अपना भविष्य खुद तय करेंगे। 

नेमार के बार्सिलानो...- India TV Hindi
नेमार के बार्सिलानो जाने की अटकलों पर पिता ने कहा- वह जहां है, खुश है Image Source : GETTY IMAGES

रियो डी जनेरियो| फ्रेंच क्लब पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) के स्टार फुटबालर नेमार के पिता ने कहा है कि उनका बेटा करियर में अपना भविष्य खुद तय करेंगे। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, अपने बेटे के फैसलों को प्रभावित करने की खबरों को खारिज करते हुए नेमार सांतोस सीनियर ने कहा कि उनकी प्राथमिकता 28 वर्षीय अपने बेटे को नैतिक समर्थन देना है।

नेमार सीनियर ने इंस्टाग्राम लाइव पर कहा, "वह हमेशा अपना रास्ता खुद तय करते हैं। हम केवल प्रशासनिक रूप से काम करते हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उनके पास सबसे अच्छा अनुबंध हो और उनके पास करियर का सबसे अच्छा प्रबंध हो।"

उन्होंने 2013 में बार्सिलोना में जाने के नेमार के कदम को 'बचपन का सपना' साकार करने वाला बताया। वह 2011 से ही नेमार के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं। 55 वर्षीय नेमार सीनियर ने इस बात से भी इनकार किया कि उनका बेटा इस सीजन में कैम्प नाउ लौट सकते हैं। उन्होंने कहा कि वह जहां है, खुश है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल