1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. नाइजीरिया फॉरवर्ड ब्राइट इनोबाखेर ने थामा ईस्ट बंगाल का दामन

नाइजीरिया फॉरवर्ड ब्राइट इनोबाखेर ने थामा ईस्ट बंगाल का दामन

 Reported By: IANS
 Published : Jan 01, 2021 05:34 pm IST,  Updated : Jan 01, 2021 05:34 pm IST

एससी ईस्ट बंगाल ने 22 साल के नाइजीरिया के फॉरवर्ड ब्राइट इनोबाखेर के साथ करार किया है। यह युवा खिलाड़ी हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2020-21 सीजन में क्लब के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे।

Nigeria Forward Bright Enobakhare joins East Bengal - India TV Hindi
Nigeria Forward Bright Enobakhare joins East Bengal  Image Source : EAST BENGAL

पणजी| एससी ईस्ट बंगाल ने 22 साल के नाइजीरिया के फॉरवर्ड ब्राइट इनोबाखेर के साथ करार किया है। यह युवा खिलाड़ी हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2020-21 सीजन में क्लब के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे।

ये भी पढ़ें - दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड के खिलाफ हो सकती है बाबर आजम की वापसी, नेट्स में बहाया जमकर पसीना

टीम के कोच रोबी फॉव्लर ने कहा, "मैं ब्राइट के आने से काफी खुश हूं। मेरी उनसे काफी अच्छी बात हुई है। मैंन उन्हें अपना विजन बताया है। उन्होंने इसे मान लिया है।"

ब्राइट ने कहा, "मैं एससी ईस्ट बंगाल का हिस्सा बनकर काफी खुश हूं। यह भारत का सबसे बड़ा क्लब है और इसने मुझे नई चुनौती दी है। आईएसएल काफी आगे बढ़ रही है और मुझे लगता है कि मैं अपनी काबिलियत के हिसाब से वहां खेल सकता हूं।"

ये भी पढ़ें - कोहली-अनुष्का ने कुछ इस अंदाज में की न्यू-इयर की पार्टी, हार्दिक-नताशा भी हुए शामिल, देखें तस्वीरें

ब्राइट इंग्लिश प्रीमियर लीग की टीम वोल्वस अकादमी से भारतीय टीम में आए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल