1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोरोना वायरस के चलते दुती की ओलंपिक तैयारियों को लगा झटका, क्वालीफिकेशन बना खतरा

कोरोना वायरस के चलते दुती की ओलंपिक तैयारियों को लगा झटका, क्वालीफिकेशन बना खतरा

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 18, 2020 05:47 pm IST,  Updated : Mar 18, 2020 05:47 pm IST

दुती को जर्मनी में दो मार्च से ओलंपिक क्वालीफायर्स में भाग लेना था लेकिन वीजा और प्रायोजन मिलने के बावजूद वह कोरोना वायरस के कारण नहीं जा सकी। 

Dutee Chand- India TV Hindi
Dutee Chand Image Source : GETTY

नई दिल्ली| भारत की फर्राटा क्वीन दुती चंद के लिये ओलंपिक का टिकट कटाना मुश्किल हो गया है क्योंकि कोविड 19 महामारी के कारण वह जर्मनी में अभ्यास सह प्रतियोगिताओं में भाग नहीं ले पा रही है। दुती को जर्मनी में दो मार्च से ओलंपिक क्वालीफायर्स में भाग लेना था लेकिन वीजा और प्रायोजन मिलने के बावजूद वह कोरोना वायरस के कारण नहीं जा सकी। 

दुती ने पटियाला से कहा ,‘‘ मुझे जर्मनी में दो मार्च से अभ्यास सह प्रतिस्पर्धा में भाग लेना था। मुझे यूरोप में कुछ अच्छी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना था ताकि ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर सकूं लेकिन कोरोना वायरस के कारण मेरी योजनाओं पर पानी फिर गया।’’ 

उन्होंने कहा ,‘‘ मैने वीजा और बाकी यात्रा दस्तावेज बना लिये थे और मैं जर्मनी जाने को तैयार थी कि मुझे वहां से संदेश मिला कि कोरोना वायरस के कारण मैं वहां नहीं आऊं। मैं बहुत निराश हूं।’’ 

यह पूछने पर कि जुलाई अगस्त में तोक्यो में होने वाले ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने का उन्हें कितना यकीन है, उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे नहीं पता। मुझे लगता है कि मैं क्वालीफाई नहीं कर सकूंगी।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करना कठिन है क्योंकि क्वालीफिकेशन मार्क 11.15 सेकंड है। यूरोप में प्रतिस्पर्धा कड़ी होती है जो वहां संभव नहीं है।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल