1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. यूरो 2020 में मौजूदा चैंपियन फ्रांस ने पूर्व विश्व चैंपियन जर्मनी को 1-0 से हराया

यूरो 2020 में मौजूदा चैंपियन फ्रांस ने पूर्व विश्व चैंपियन जर्मनी को 1-0 से हराया

 Reported By: IANS
 Published : Jun 16, 2021 12:10 pm IST,  Updated : Jun 16, 2021 12:10 pm IST

मौजूदा विश्व चैंपियन फ्रांस ने मंगलवार को खेले गए यूरो 2020 के ग्रुप-एफ मुकाबले में 2014 के विश्व चैंपियन जर्मनी को 1-0 से हरा दिया। 

यूरो 2020 में मौजूदा...- India TV Hindi
यूरो 2020 में मौजूदा चैंपियन फ्रांस ने पूर्व विश्व चैंपियन जर्मनी को 1-0 से हराया Image Source : GETTY

म्यूनिख। मौजूदा विश्व चैंपियन फ्रांस ने मंगलवार को यहां खेले गए यूरो 2020 के ग्रुप-एफ मुकाबले में 2014 के विश्व चैंपियन जर्मनी को 1-0 से हरा दिया। मेजबान जर्मनी ने अपने घरेलू स्टेडियम एलियांज एरेना में खेले गए मुकाबले में शानदार शुरूआत की। लेकिन वह गोल दागने में विफल रही।

हालांकि मैच के 20 वें मिनट में ही किस्मत ने फ्रांस का साथ दे दिया और मेजबान जर्मनी के मेटस हुमेल्स बॉल को अपने ही नेट में मार बैठे। हुमेल्स के इस आत्मघाती गोल ने फ्रांस को 1-0 से आगे कर दिया। मेहमान टीम ने इस बढ़त को अंत तक कायम रखते हुए जीत अपने नाम कर ली। इस जीत के बाद ग्रुप-एफ में पुर्तगाल टॉप पर है। उसके बाद फ्रांस है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल