1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. बैडमिंटन रैंकिंग: सिंधू और साइना टॉप-10 में बरकरार, जापान की यामागुची ने हासिल किया शीर्ष स्थान

बैडमिंटन रैंकिंग: सिंधू और साइना टॉप-10 में बरकरार, जापान की यामागुची ने हासिल किया शीर्ष स्थान

 Reported By: IANS
 Published : Jul 31, 2019 12:59 pm IST,  Updated : Jul 31, 2019 12:59 pm IST

भारत की अग्रणी महिला खिलाड़ी पीवी सिंधु बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (बीडब्ल्यूएफ) द्वारा जारी की गई वर्ल्ड रैंकिंग में एकल वर्ग में पांचवें पायदान पर बनी हुई है। 

bwf rankings- India TV Hindi
बैडमिंटन रैंकिंग: सिंधू और साइना टॉप-10 में बरकरार, जापान की यामागुची ने हासिल किया शीर्ष स्थान  Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली| भारत की अग्रणी महिला खिलाड़ी पीवी सिंधु बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (बीडब्ल्यूएफ) द्वारा जारी की गई वर्ल्ड रैंकिंग में एकल वर्ग में पांचवें पायदान पर बनी हुई है। सिंधु की साथी खिलाड़ी सायना नेहवाल आठवें स्थान पर काबिज हैं। नेहवाल की चोट ठीक हो गई है और अब वह थाईलैंड ओपन में हिस्सा लेंगी। वह इंडोनेशिया और जापान ओपन में चोट के कारण नहीं खेल पाई थीं। 

रियो ओलम्पिक में रजत पदक जीतने वाली सिंधु को हाल में दो टूर्नामेंट में जापान की अकाने यामागुची से हार झेलनी पड़ी। सिंधु को इंडोनेशिया ओपन के फाइनल और जापान ओपन के क्वार्टर फाइनल में यामागुची के खिलाफ हार झेलनी पड़ी। 

सिंधु ने थाईलैंड ओपन से भी अपना नाम वापस ले लिया है। इस बीच, यामागुची ने चीनी ताइपे की ताई जू यिंग को हटाकर रैंकिंग में पहले पायदान पर कब्जा कर लिया है। ताई दूसरे पर खिसक गई है जबकि जापान की नोजोमी ओकुहारा तीसरे नंबर पर बनी हुई हैं।

चीन की चेन यूफेई चौथे पायदान पर काबिज हैं। पुरुष एकल वर्ग में जापान के केंटो मोमोटा नंबर-1 खिलाड़ी हैं। किदाम्बी श्रीकांत 10वें और समीर वर्मा 13वें स्थान पर मौजूद हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल