1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ऑस्ट्रेलिया में जीत पर टीम इंडिया के कायल हुए पाकिस्तान के हफीज, जताया ये अफ़सोस

ऑस्ट्रेलिया में जीत पर टीम इंडिया के कायल हुए पाकिस्तान के हफीज, जताया ये अफ़सोस

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 21, 2021 12:02 pm IST,  Updated : Jan 21, 2021 12:02 pm IST

हफीज ने कहा कि पाकिस्तान में केवल बल्लेबाजी और गेंदबाजी पर ध्यान दिया जाता है लेकिन प्रतिभाशाली युवा क्रिकेटरों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की चुनौतियों के लिये उचित तरीके से तैयार नहीं किया जाता है। 

Team India and Mohammad Hafeez- India TV Hindi
Team India and Mohammad Hafeez Image Source : GETTY

कराची| पाकिस्तान के सीनियर क्रिकेटर मोहम्मद हफीज ने आस्ट्रेलिया में भारतीय टीम की टेस्ट सीरीज में जीत की सराहना करते हुए कहा कि प्रतिभा को निखारने की उचित व्यवस्था के कारण ही यह संभव हो पाया। हफीज ने कहा कि वर्तमान समय में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बने रहने के लिये प्रतिभा ही पर्याप्त नहीं है तथा युवाओं के कौशल को उचित तरीके से निखारना अधिक महत्वपूर्ण है। 

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को निखारने की अच्छी व्यवस्था नहीं है। हफीज ने पत्रकारों से कहा, ‘‘मैंने इस श्रृंखला का पूरा आनंद लिया। भारतीय टीम का मनोबल गिरा हुआ था लेकिन उसने श्रृंखला में जिस तरह से शानदार वापसी की वह लाजवाब थी। ’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘भारत 36 रन पर आउट होने और अपने कप्तान की अनुपस्थिति के बावजूद भी इसलिए वापसी कर पाया क्योंकि उसके नये और युवा खिलाड़ियों को अच्छी तरह से तैयार किया गया है। ’’ 

ये भी पढ़े - पुजारा ने बताया, इस कारण गाबा में शरीर पर बाउंसर गेंद खाने के अलावा नहीं था कोई चारा 

हफीज ने कहा कि पाकिस्तान में केवल बल्लेबाजी और गेंदबाजी पर ध्यान दिया जाता है लेकिन प्रतिभाशाली युवा क्रिकेटरों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की चुनौतियों के लिये उचित तरीके से तैयार नहीं किया जाता है।

उन्होंने कहा, ‘‘दुर्भाग्य से हमारे पास ऐसी व्यवस्था नहीं है जो हम आधुनिक क्रिकेट की जरूरतों के हिसाब से खिलाड़ी तैयार कर पाएं। यही वजह है कि हमारे कई युवा खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर असफल हो जाते हैं।’’ 

ये भी पढ़े -  भारत लौटने पर बोले रिषभ पंत, 'धोनी से तुलना नहीं बल्कि खुद का बनाना चाहता हूँ नाम' 

पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटरों वसीम अकरम, शोएब अख्तर, वकार यूनिस, इंजमाम उल हक, राशिद लतीफ और मोइन खान ने भी भारतीय टीम की आस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक जीत की सराहना की। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल