1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. पेले अपने स्मृति चिन्हों की करेंगे नीलामी

पेले अपने स्मृति चिन्हों की करेंगे नीलामी

 Written By: IANS
 Published : Jun 01, 2016 07:17 am IST,  Updated : Jun 01, 2016 07:37 am IST

ब्राजील के दिग्गज फुटबाल खिलाड़ी पेले अपने शानदार करियर के दौरान मिले स्मृति चिन्हों के विशाल संग्रह की नीलामी करेंगे। तीन बार के विश्व विजेता पेले अपने दो हजार से ज्यादा स्मृति चिन्हों की अगले महीने नीलामी करेंगे।

pele
pele

पेले ने कहा, "यह फैसला लेना काफी मुश्किल था, लेकिन इन कीमती सामानों को सहेज के रखना काफी मुश्किल भी था।"

पेले ने बताया, "मुझे लगा कि मैं इन सभी कीमती सामानों को दुनिया के साथ साझा कर कुछ अच्छा कर सकता हूं और अपना भी भला कर सकता हूं। यह मेरे लिए महत्वपूर्ण था।"

यह नीलामी बेवेरली हिल्स स्थिति नीलामी घर जुलिएन में होगी और सात जून से शुरू होगी। इस नीलामी से होने वाली आय का कुछ हिस्सा दान में दिया जाएगा।

पेले ने कहा, "मैंने अपने इतिहास के एक हिस्से को अपने समर्थकों को देने का फैसला किया है।"

उन्होंने कहा, "मुझे उम्मीद है कि वे (फैन्स) इस खजाने को संभाल कर रखेंगे और अपने बच्चों और आने वाली पीढ़ी के साथ मेरी कहानी साझा करेंगे।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल