1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. महामारी के बावजूद देश में फुटबॉल की वापसी चाहते हैं ब्राजील के राष्ट्रपति

महामारी के बावजूद देश में फुटबॉल की वापसी चाहते हैं ब्राजील के राष्ट्रपति

 Edited By: Bhasha
 Published : May 01, 2020 10:15 am IST,  Updated : May 01, 2020 10:15 am IST

बोलसोनारो अब भी दुनिया के उन कुछेक नेताओं में शामिल हैं जो कोरोना वायरस के जोखिम को बहुत अधिक मानकर नहीं चल रहे हैं और इसे एक ‘फ्लू’ के रूप में देख रहे हैं। 

Football, covid-19, coronavirus, brazil- India TV Hindi
Jair Bolsonaro Image Source : AP

ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो देश में कोरोना वायरस के कई मामलों के बावजूद फुटबॉल प्रतियोगिताओं की वापसी चाहते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि खिलाड़ियों की अपनी शारीरिक फिटनेस के कारण कोविड-19 से मरने की संभावना बहुत कम है। 

बोलसोनारो अब भी दुनिया के उन कुछेक नेताओं में शामिल हैं जो कोरोना वायरस के जोखिम को बहुत अधिक मानकर नहीं चल रहे हैं और इसे एक ‘फ्लू’ के रूप में देख रहे हैं। ब्राजील में 15 मार्च से ही सभी फुटबॉल टूर्नामेंट निलंबित हैं। 

ब्राजीली चैंपियनशिप मई में शुरू होनी थी लेकिन इसकी संभावना कम लगती है क्योंकि लेटिन अमेरिकी देशों में ब्राजील कोरोना वायरस से सर्वाधिक प्रभावित है। ब्राजील में इस वायरस से अब तक 5900 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। 

बोलसोनारो ने रेडियो गुइबा को दिये गये साक्षात्कार में कहा, ‘‘फुटबॉल से जुड़े बहुत से लोग इस खेल की वापसी चाहते हैं क्योंकि क्लबों पर भी बेरोजगारी खतरा मंडराने लगा है। ’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘फुटबॉलर अगर संक्रमित भी होते हैं तो उनके मरने की संभावना बहुत कम है। ऐसा उनकी शारीरिक फिटनेस के कारण है क्योंकि वे खिलाड़ी हैं। फुटबॉल को शुरू करने का फैसला मेरा नहीं होगा लेकिन हम मदद कर सकते हैं। ’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल