1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. इटली के फुटबॉल क्लब नैपोली के अध्यक्ष पाए गए कोविड-19 पॉजिटिव

इटली के फुटबॉल क्लब नैपोली के अध्यक्ष पाए गए कोविड-19 पॉजिटिव

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 10, 2020 04:38 pm IST,  Updated : Sep 10, 2020 04:38 pm IST

इटली के फुटबॉल क्लब नैपोली के अध्यक्ष ऑरेलियो डि लॉरेंटिस को कोरोना वायरस के परीक्षण में पॉजिटिव पाया गया है।

Football- India TV Hindi
Football Image Source : GETTY IMAGES

नेपल्स (इटली)| इटली के फुटबॉल क्लब नैपोली के अध्यक्ष ऑरेलियो डि लॉरेंटिस को कोरोना वायरस के परीक्षण में पॉजिटिव पाया गया है। टीम ने कहा कि बुधवार को की गयी उनकी जांच में वह कोविड-19 पॉजिटिव आये हैं।

उन्होंने बुधवार को मिलान में सीरी ए की एक बैठक में शिरकत की थी जिसमें इटली लीग के 20 क्लबों के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया था। डि लॉरेंटिस हाल में टीम के सत्र से पूर्व लगने वाले ट्रेनिंग शिविर के दौरान नैपोली के खिलाड़ियों और स्टाफ के संपर्क में भी थे।

ये भी पढ़ें - किडनी की समस्या से जूझ रहे फुटबॉलर को खेल मंत्रालय से मिली 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद

अभी स्पष्ट नहीं है कि एहतियात के तौर पर नैपोली की पूरी टीम को पृथकवास में रखा जायेगा या नहीं। सीरी ए में नैपोली का पहला मैच 10 दिन के अंदर है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल