1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. पीएसजी के कीलियन एम्बापे चोट के कारण तीन सप्ताह के लिए मैदान से बाहर

पीएसजी के कीलियन एम्बापे चोट के कारण तीन सप्ताह के लिए मैदान से बाहर

 Reported By: IANS
 Published : Jul 28, 2020 03:39 pm IST,  Updated : Jul 28, 2020 03:39 pm IST

पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) के स्टार फारवर्ड कीलियन एम्बापे चोट के कारण लगभग तीन सप्ताह के लिए मैदान से बाहर हो गए हैं।

पीएसजी के कीलियन...- India TV Hindi
पीएसजी के कीलियन एम्बापे चोट के कारण तीन सप्ताह के लिए मैदान से बाहर  Image Source : AP

पेरिस| पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) के स्टार फारवर्ड कीलियन एम्बापे चोट के कारण लगभग तीन सप्ताह के लिए मैदान से बाहर हो गए हैं। एम्बापे को फ्रेंच कप फाइनल में बीते शुक्रवार को टखने में चोट लगी थी। पीएसजी ने हालांकि फ्रेंच कप जीत लिया था लेकिन अब एम्बापे के लम्बे समय तक बाहर होने से उसे नुकसान हो सकता है।

पीएसजी ने एक आधिकारिक बयान में एम्बापे के बाहर होने की पुष्टि की है। क्लब के मुताबिक स्कैन से पता चला है कि एम्बापे के टखने में गम्भीर चोट है और इसके लिए उन्हें कम से कम तीन सप्ताह तक आराम की जरूरत है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल