Saturday, February 14, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Tokyo Olympics : पीवी सिंधु ने कांस्य पदक जीतकर रचा इतिहास, चीन की खिलाड़ी को सीधे गेम में हराया

Tokyo Olympics : पीवी सिंधु ने कांस्य पदक जीतकर रचा इतिहास, चीन की खिलाड़ी को सीधे गेम में हराया

Written by: India TV Sports Desk Published : Aug 01, 2021 05:55 pm IST, Updated : Aug 01, 2021 06:27 pm IST

पीवी सिंधु ने चीन की ही बिंगजियाओ को टोक्यो ओलंपिक 2020 में 21-13 और 21-18 से मात देकर कांस्य पदक अपने नाम कर लिया है।

PV Sindhu creates history by winning bronze medal, defeating Chinese player 21-13 and 21-15 Tokyo Ol- India TV Hindi
PV Sindhu creates history by winning bronze medal, defeating Chinese player 21-13 and 21-15 Tokyo Olympics 2020

भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधू ने टोक्यो ओलंपिक में ब्रांज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। सिंधु का ओलंपिक में ये दूसरा मेडल है। इससे पहले उन्होंने रियो ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतकर सनसनी मचाई थी। सिंधु ने ब्रांज मेडल मुकाबले में चीन की शटलर हे बिंगजिआओ को सीधे गेम में 21-13, 21-15 से हराया।

इसके साथ ही सिंधु ओलंपिक में 2 मेडल जीतने वाली भारत की दूसरी खिलाड़ी और इकलौती महिला खिलाड़ी बन गई हैं। इससे पहले पहलवान सुशील कुमार ने सिल्वर और ब्रांज मेडल जीता था। बता दें, सेमीफाइनल में पीवी सिंधु को दुनिया की नंबर 1 खिलाड़ी चीनी ताइपे की ताई जू-यिंग के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

सिंधु के ब्रांज मेडल जीतने के साथ ही भारत की झोली में तीसरा मेडल आ गया है। इससे पहले वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने सिल्वर मेडल जीतकर भारत का खाता खोला था। वहीं, महिला बॉक्सर लवलीना सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ ही अपने नाम एक पदक पक्का कर चुकी हैं।

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement