1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. रणवीर-दीपिका ने पीवी सिंधु के साथ किया डिनर, तिकड़ी की सेल्फी हुई वायरल

रणवीर-दीपिका ने पीवी सिंधु के साथ किया डिनर, तिकड़ी की सेल्फी हुई वायरल

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 12, 2021 04:13 pm IST,  Updated : Sep 12, 2021 04:13 pm IST

इस तिकड़ी का डिनर का प्लान सिंधु के टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने के कुछ हफ्तों के बाद बना।

PV Sindhu Spends Time with Ranveer Singh And Deepika...- India TV Hindi
PV Sindhu Spends Time with Ranveer Singh And Deepika Padukone Image Source : INSTAGRAM HANDLE/@PVSINDHU1

अनुभवी शटलर पीवी सिंधु ने बॉलीवुड के पावर कपल रणवीर सिंह और उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ क्वालिटी टाइम बिताया। शनिवार को सिंधु दीपिका और रणवीर के साथ डिनर करने गई थीं। शटलर ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए एक सेल्फी शेयर की।

सिंधु ने कैप्शन लिखा, "हमारे चेहरे की मुस्कान बता रही है कि हमने कितने मजे किए।" इस पर उन्होंने इस कपल के टैग भी किया। रणवीर ने भी इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की और कैप्शन लिखा, "स्मैशिंग टाइम।"

सिंधु ने रणवीर की फोटो पर कमेंट किया, "आप लोगों के साथ बहुत अच्छा समय बीता। जल्द मिलते हैं।"

गौरतलब है कि दीपिका बैडमिंटन की फॉलोअर हैं। उनके पिता पूर्व बैडमिंटन स्टार प्रकाश पादुकोण हैं। इस तिकड़ी का डिनर का प्लान सिंधु के टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने के कुछ हफ्तों के बाद बना। सिंधु ने ओलंपिक गेम्स 2020 में अपना दूसरा ओलंपिक मेडल जीता था।

धवन ने माना, IPL 2021 के दूसरे चरण में दिल्ली के लिए पहले मैच से अच्छा प्रदर्शन करना अहम

सिंधु भारत की पहली महिला खिलाड़ी बनीं जिन्होंने दो ओलंपिक पदक जीते हों। उन्होंने इससे पहले 2016 रियो ओलंपिक में सिल्वर जीता था। हाल ही में पीएम मोदी ने सिंधु को सम्मानित किया था और उनके साथ वादे के अनुसार आइसक्रीम भी खाई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल