1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोरोना पॉजिटिव पाए गए रियल मैड्रिड के कप्तान सर्जियो रामोस

कोरोना पॉजिटिव पाए गए रियल मैड्रिड के कप्तान सर्जियो रामोस

 Reported By: IANS
 Published : Apr 13, 2021 05:31 pm IST,  Updated : Apr 13, 2021 05:31 pm IST

स्पेनिश फुटबॉल क्लब रियल मैड्रिड के डिफेंडर और कप्तान सर्जियो रामोस कोरोनोवायरस से पीड़ित पाए गए हैं।

Sergio Ramos - India TV Hindi
Sergio Ramos  Image Source : GETTY

मैड्रिड| स्पेनिश फुटबॉल क्लब रियल मैड्रिड के डिफेंडर और कप्तान सर्जियो रामोस कोरोनोवायरस से पीड़ित पाए गए हैं। स्पेनिश क्लब ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की। सामाचार एजेंसी डीपीए की रिपोर्ट के अनुसार रामोस मांसपेशियों की चोट के कारण अप्रैल की शुरूआत से ही मैदान से बाहर चल रहे थे। उसकी रिकवरी छह सप्ताह तक चलने वाली है।।

वह शनिवार को बार्सिलोना के खिलाफ हुए अल क्लैसिको में नहीं खेल सके थे, जिसे रियल ने 2-1 से जीता था।

यह भी पढ़ें- IPL 2021 : कुमार संगाकार ने बढ़ाया संजू सैमसन का हौसला कहा, 'अगली बार 10 गज आगे मारकर दिलाएगा जीत'

इसी चोट के कारण वह लिवरपूल के साथ हुए चैम्पियंस लीग क्वार्टर फाइनल (फर्स्ट लेग) में नहीं खेल सके । वह मुकाबले मेड्रिड ने 3-1 से जीता था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल