1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. रियल मेड्रिड ने जीता 11वां चैम्पियंस लीग खिताब

रियल मेड्रिड ने जीता 11वां चैम्पियंस लीग खिताब

 Written By: IANS
 Published : May 29, 2016 02:22 pm IST,  Updated : May 29, 2016 02:22 pm IST

मिलान के सैन सिरो स्टेडियम में शनिवार को हुए चैम्पियंस लीग के फाइनल मुकाबले में रियल मेड्रिड ने एक बार फिर इतिहास दोहराते हुए एटलेटिको मेड्रिड को पेनल्टी शूटआउट में 5-3 से हराकर खिताबी जीत हासिल की।

real madrid the champions of the champions league 2016- India TV Hindi
real madrid the champions of the champions league 2016

मिलान: मिलान के सैन सिरो स्टेडियम में शनिवार को हुए चैम्पियंस लीग के फाइनल मुकाबले में रियल मेड्रिड ने एक बार फिर इतिहास दोहराते हुए एटलेटिको मेड्रिड को पेनल्टी शूटआउट में 5-3 से हराकर खिताबी जीत हासिल की। इस रोमांचक मुकाबले को अपने नाम कर रियल ने 11वें लीग खिताब पर कब्जा जमाया है।

शनिवार को हुए मुकाबले में दोनों टीमें 90 मिनट के दौरान खेले गए मुकाबले में 1-1 से बराबरी पर थी। हालांकि, 30 मिनट के अतिरिक्त समय में रियल और एटलेटिको में से कोई भी गोल दागकर बढ़त नहीं बना पाया।

अतिरिक्त मिनट में रियल और एटलेटिको द्वारा एक भी गोल न दागे जाने के कारण मुकाबला पेनल्टी शूटआउट की ओर बढ़ा।

पेनल्टी शूटआउट में रियल की ओर से लुकास वाजक्वेज, मार्सेलो, गारेथ बेल, सर्गियो रामोस और क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने गोल दागे। वहीं, दूसरी ओर एटलेटिको के लिए एंटोनी ग्रिएजमान, गाबी और सॉल निगुएज ने गोल दागे, लेकिन जीत हासिल नहीं कर पाए।

इससे पहले दो वर्ष पूर्व लिस्बन में हुए चैम्पियंस लीग के फाइनल मुकाबले में रियल ने एटलेटिको को 4-1 से हराया था।

मिलान में मिली जीत के साथ रियल ने अपने 11वें चैम्पियंस लीग खिताब पर कब्जा जमाया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल