1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. रिजिजू ने दिवंगत हॉकी दिग्गजों के परिवारों को 5-5 लाख रूपये देने का ऐलान किया

रिजिजू ने दिवंगत हॉकी दिग्गजों के परिवारों को 5-5 लाख रूपये देने का ऐलान किया

 Reported By: Bhasha
 Published : May 13, 2021 12:55 pm IST,  Updated : May 13, 2021 01:35 pm IST

कोरोना संक्रमण के कारण अपनी जान गंवाने वाले पूर्व हॉकी खिलाड़ी रविंदर पाल सिंह और एम के कौशिक के परिवारों को पांच-पांच लाख रूपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा।

रीजीजू ने दिवंगत हॉकी...- India TV Hindi
रीजीजू ने दिवंगत हॉकी दिग्गजों के परिवारों को 5-5 लाख रूपये देने का ऐलान किया Image Source : TWITTER/@KIRENRIJIJU

नई दिल्ली। खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने कोरोना संक्रमण के कारण अपनी जान गंवाने वाले पूर्व हॉकी खिलाड़ी रविंदर पाल सिंह और एम के कौशिक के परिवारों को पांच-पांच लाख रूपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। कौशिक और सिंह दोनों 1980 की मॉस्को ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता टीम के सदस्य थे। रीजीजू ने ट्वीट किया ,‘‘हमने दो हॉकी दिग्गजों को कोरोना के कारण खो दिया ।

भारतीय खेलों में कौशिक जी और रविंदर पाल सिंह जी के योगदान को हमेशा याद रखा जायेगा ।’ उन्होंने कहा ,‘‘सहायता के तौर पर खेल मंत्रालय उनके शोकाकुल परिवार को सहायता के तौर पर पांच पांच लाख रूपये देगा । दुख की इस बेला में हम उनके साथ है।’’

ICC टेस्ट रैंकिंग में भारत टॉप पर बरकरार, इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को पछाड़ हासिल किया तीसरा स्थान

60 वर्ष के सिंह का दो सप्ताह कोरोना से जूझने के बाद लखनऊ में निधन हो गया। वहीं 66 वर्ष के कौशिक ने तीन सप्ताह जूझने के बाद दम तोड़ दिया। कौशिक सीनियर महिला और पुरूष टीमों के कोच भी थे। उनकी कोचिंग में दोनों टीमों ने एशियाई खेलों में पदक जीते ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल