पुरुष हाकी

India vs Germany
पुरूष हाकी में आखिरी लम्हों में जर्मनी के खिलाफ हार दिल तोड़ने वाली रही क्योंकि मैच में अधिकांश समय भारत का पलड़ा भारी रहा और निर्धारित समय से 3.1 सेकंड पहले जर्मनी ने विजयी गोल दागा। आखिरी दो मिनट में जर्मन खिलाडि़यों ने जमकर हमले बोले। भारतीय डिफेंस एक बार फिर आखिरी पलों में बिखर गया और क्रिस्टोफर रूर ने विजयी गोल दागकर भारतीयों को स्तब्ध कर दिया ।
इससे पहले जर्मनी ने निकलस वेलेन (18वां मिनट) के गोल के दम पर बढत बनाई। भारत के लिये बराबरी का गोल रूपिंदर पाल सिंह ने 23वें मिनट में तीसरे पेनल्टी कार्नर पर किया। इस जीत से जर्मनी का ओलंपिक में 1996 के बाद से भारत के खिलाफ जीत का रिकार्ड बरकरार रहा। भारत ने आखिरी बार अटलांटा ओलंपिक में जर्मनी को 3.0 से हराया था।