1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. रियो ओलंपिक विजेता कैरोलिना मारिन के पिता का हुआ देहांत

रियो ओलंपिक विजेता कैरोलिना मारिन के पिता का हुआ देहांत

 Reported By: IANS
 Published : Jul 27, 2020 04:08 pm IST,  Updated : Jul 27, 2020 04:08 pm IST

एफईएसबीए ने अपने वेबसाइट पर लिखा "स्पेनिश बैडमिंटन इस मुश्किल क्षणों में कैरोलिना मारिन और उनके परिवार के सदस्यों के प्रति अपना समर्थन करता है।"  

Rio Olympics winner Carolina Marin's father dies- India TV Hindi
Rio Olympics winner Carolina Marin's father dies Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली। रियो ओलंपिक की चैंपियन स्पेन की महिला बैडमिंटन खिलाड़ी कैरोलिना मारिन के पिता गोंजालो मारिन पेरेज का निधन हो गया है। स्पेनिश बैडमिंटन महासंघ (एफईएसबीए) के अनुसार, मारिन के पिता का रविवार तड़के देहांत हो गया।

एफईएसबीए ने अपने वेबसाइट पर स्पेनिश में लिखा, "स्पेनिश बैडमिंटन महासंघ कैरोलिना मारिन के पिता गोंजालो मारिन पेरेज के निधन पर शोक व्यक्त करता है। इस साल फरवरी में एक दुर्घटना का शिकार होने के बाद वे काफी समय से संघर्ष कर रहे थे और उससे वह उबर नहीं पाए और रविवार को उनका देहांत हो गया।"

बयान में आगे कहा गया है, "स्पेनिश बैडमिंटन इस मुश्किल क्षणों में कैरोलिना मारिन और उनके परिवार के सदस्यों के प्रति अपना समर्थन करता है।"

27 वर्षीय मारिन ने पिछले महीने ही अपनी ट्रेनिंग शुरू की थी। उन्हें टोक्यो ओलंपिक में अपने खिताब का बचाव करना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल