1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. रीयल कश्मीर के कप्तान ने AIFF से प्रतिबंध हटाने की मांग की

रीयल कश्मीर के कप्तान ने AIFF से प्रतिबंध हटाने की मांग की

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 08, 2021 05:28 pm IST,  Updated : Mar 08, 2021 05:28 pm IST

रीयल कश्मीर फुटबॉल क्लब के कप्तान मेसन रोबर्टसन नेएआईएफएफ से चार मैचों के निलंबन और दो लाख रूपये के जुर्माने की सजा को वापस लेने की गुहार लगायी है।

रीयल कश्मीर के कप्तान...- India TV Hindi
रीयल कश्मीर के कप्तान ने AIFF से प्रतिबंध हटाने की मांग की Image Source : REAL KASHMIR FC (@REALKASHMIRFC)

कोलकाता। रीयल कश्मीर फुटबॉल क्लब (आरकेएफसी) के कप्तान मेसन रोबर्टसन ने अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) से चार मैचों के निलंबन और दो लाख रूपये के जुर्माने की सजा को वापस लेने की गुहार लगायी है।

एआईएफएफ की अनुशासन समिति ने मेसन तथा उनके पिता और टीम के मुख्य कोच डेविड रोबर्टसन पर इंडियन एरोज के खिलाफ आई लीग फुटबॉल मुकाबले (चार फरवरी को खेले गये) में रैफरी को अपशब्द कहने के लिये शनिवार को दो-दो लाख रूपये का जुर्माना लगाय और उन्हें चार मैचों के लिये प्रतिबंधित कर दिया। इस प्रतिबंध का मतलब यह हुआ कि टीम में स्ट्राइकर और डिफेंडर की दोहरी भूमिका निभाने वाले मेसन रीयल कश्मीर के बाकी बचे प्लेऑफ के चार मैचों को नहीं खेल पायेंगे।

एआईएफएफ की अपीलीय समिति को भेजे गये पांच पन्ने के अपील में मेसन ने कहा कि उन्होंने ‘अपशब्द’ कहे थे लेकिन इनका इस्तेमाल ‘किसी विशेष व्यक्ति के लिए नहीं था’। एआईएफएफ अनुशासन समिति के फैसले पर दुख जताते हुए उन्होंने कहा कि यह कानून के मुताबिक नहीं है और इसे ‘तुरंत निरस्त’ किया जाना चाहिए। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल