1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. लॉकडाउन बढ़ने के कारण साई ने ट्रेनिंग कैंप का स्थगन बढ़ाया

लॉकडाउन बढ़ने के कारण साई ने ट्रेनिंग कैंप का स्थगन बढ़ाया

 Reported By: IANS
 Published : Apr 14, 2020 07:15 pm IST,  Updated : Apr 14, 2020 07:15 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लॉकडाउन की तारीख को आगे बढ़ाने के साथ ही भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने भी देश भर के सभी ट्रेनिंग कैंपों का स्थगन आगे बढ़ाए जाने की घोषणा की है।

SAI- India TV Hindi
SAI Image Source : TWITTER: @MEDIA_SAI

नई दिल्ली| कोरोनावायरस महामारी को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लॉकडाउन की तारीख को आगे बढ़ाने के साथ ही भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने भी देश भर के सभी ट्रेनिंग कैंपों का स्थगन आगे बढ़ाए जाने की घोषणा की है।

साई के सूत्र ने आईएएनएस से कहा, " जो एथलीट और टीम कैंप में हैं, वे वहीं रहेंगे। सरकार की ओर से अगले आदेश आने तक मौजूदा स्थिति जारी रहेगी। "

गौरतलब है कि भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमें अभी भी बेंगलुरु के साई सेंटर में कैंप में है। उनके अलावा भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा पटियाला के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट में है।

कोरोनावायरस के लगातार बढ़ते मामले को देखते हुए पीएम मोदी ने देश में जारी लॉकडाउन को तीन मई तक के लिए बढ़ा दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल