1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. बैडमिंटन: इंडोनेशिया मास्टर्स के प्री-क्वार्टर फाइनल में सायना

बैडमिंटन: इंडोनेशिया मास्टर्स के प्री-क्वार्टर फाइनल में सायना

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 23, 2019 05:41 pm IST,  Updated : Jan 23, 2019 05:41 pm IST

लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता सायना नेहवाल ने वर्ल्ड नम्बर-50 दीनार को 49 मिनटों तक चले मुकाबले में 7-21, 21-16, 21-11 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

Saina Nehwal- India TV Hindi
Saina Nehwal Image Source : GETTY IMAGES

नए साल की अच्छी शुरुआत करते हुए भारत की स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने बुधवार को इंडोनेशिया मास्टर्स के प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। वर्ल्ड नम्बर-9 सायना ने महिला एकल वर्ग के पहले दौर में स्थानीय खिलाड़ी दीनार देयाह ऑस्टिन को मात दी।

लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता सायना ने वर्ल्ड नम्बर-50 दीनार को 49 मिनटों तक चले मुकाबले में 7-21, 21-16, 21-11 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। 

प्री-क्वार्टर फाइनल में गुरुवार को सायना का सामना एक अन्य इंडोनेशियाई खिलाड़ी फिटरियानी से होगा। फिटरियानी ने अपने पहले दौर के मुकाबले में डेनमार्क की लीने होजमार्क को सीधे गेमों में 21-16, 21-14 से हराया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल