1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. स्विस ओपन के पहले दौर से ही हारकर बाहर हुई साइना नेहवाल

स्विस ओपन के पहले दौर से ही हारकर बाहर हुई साइना नेहवाल

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 04, 2021 11:25 am IST,  Updated : Mar 04, 2021 11:25 am IST

साइना को 58 मिनट तक चले मुकाबले में 16-21, 21-17, 21-23 से पराजय झेलनी पड़ी। वहीं पी वी सिंधु ने तुर्की की यिजिट नेस्लिहान को 21-16, 21-19 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।

Saina Nehwal- India TV Hindi
Saina Nehwal Image Source : GETTY

बासेल| ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल स्विस ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पहले ही दौर में थाईलैंड की पी चाइवान से हारकर बाहर हो गई। 

साइना को 58 मिनट तक चले मुकाबले में 16-21, 21-17, 21-23 से पराजय झेलनी पड़ी। वहीं पी वी सिंधु ने तुर्की की यिजिट नेस्लिहान को 21-16, 21-19 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। अब सिंधु का सामना अमेरिका की इरिस वांग से होगा। 

ये भी पढ़े -  कैसे अक्षर ने घातक फिरकी गेंद से सिबली को बोल्ड कर सभी को चौंकाया, देखें Video

पुरूष खिलाड़ियों में चौथी वरीयता प्राप्त किदाम्बी श्रीकांत, पांचवीं वरीयता प्राप्त बी साइ प्रणीत , सौरभ वर्मा, अजय जयराम अंतिम 16 में पहुंच गए हैं। एच एस प्रणय, पारूपल्ली कश्यप, लक्ष्य सेन और समीर वर्मा पहले ही दौर से बाहर हो गए थे। 

ये भी पढ़े -  Video : जब मैदान पर स्टोक्स से भिड़ बैठे कप्तान कोहली, अंपायर को करना पड़ा बीच-बचाव

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल