1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. इंडोनेशिया सुपर सीरीज के दूसरे दौर में पहुंचीं सायना

इंडोनेशिया सुपर सीरीज के दूसरे दौर में पहुंचीं सायना

 Written By: IANS
 Published : Jun 01, 2016 07:33 am IST,  Updated : Jun 01, 2016 07:33 am IST

भारत की बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने मंगलवार को इंडोनेशिया सुपर सीरीज प्रीमियर बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल के पहले दौर में चीनी ताइपे की पाई यु पो को हराकर दूसरे दौर में जगह बना ली है।

saina nehwal- India TV Hindi
saina nehwal

जकार्ता: भारत की बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने मंगलवार को इंडोनेशिया सुपर सीरीज प्रीमियर बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल के पहले दौर में चीनी ताइपे की पाई यु पो को हराकर दूसरे दौर में जगह बना ली है। तीन बार की विजेता सायना ने दूसरा गेम हारने के बाद वापसी की और 21-11, 19-21, 21-15 से जीत हासिल की। यह मैच एक घंटे तीन मिनट तक चला।

शुरू से ही सायना ने अच्छे शॉट लगाए, लेकिन यु पो ने हार नहीं मानी। उन्होंने पहले गेम में स्कोर 5-5 से बराबर किया और फिर 14-11 की बढ़त बना ली, लेकिन सायना ने फिर लगतार सात अंक हासिल करते हुए पहला गेम जीत लिया।

सायना ने दूसरे गेम में भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए 10-5 की बढ़त बना ली। उनकी विपक्षी ने हालांकि वापसी करते हुए 12-10 का स्कोर कर लिया। उन्होंने धीरे-धीरे सायना की बराबरी कर ली और फिर गेम अपने नाम कर 1-1 से स्कोर बराबर कर लिया।

निर्णायक मुकाबले में सायना ने शानदार खेल दिखाया और गेम 21-15 से अपने नाम कर मैच जीतते हुए दूसरे दौर में प्रवेश किया।

दूसरे दौर में सायना बुधवार को इंडोनेशिया की फित्रिआनी से भिड़ेंगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल