1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. सानिया-हिंगिस की जोड़ी सेमीफाइनल में

सानिया-हिंगिस की जोड़ी सेमीफाइनल में

 Written By: PTI
 Published : Jun 25, 2015 02:05 pm IST,  Updated : Jun 25, 2015 02:05 pm IST

ईस्टबोर्न: भारत स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और मार्टिना हिंगिस की शीर्ष वरीय जोड़ी ने यहां हावो-चिंग चान और फ्लाविया पेनेटा की जोड़ी को हराकर डब्ल्यूटीए एगोन अंतरराष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट के महिला युगल के सेमीफाइनल

सानिया-हिंगिस की...- India TV Hindi
सानिया-हिंगिस की जोड़ी सेमीफाइनल में

ईस्टबोर्न: भारत स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और मार्टिना हिंगिस की शीर्ष वरीय जोड़ी ने यहां हावो-चिंग चान और फ्लाविया पेनेटा की जोड़ी को हराकर डब्ल्यूटीए एगोन अंतरराष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट के महिला युगल के सेमीफाइनल में प्रवेश किया

ताइपे की चान और इटली की पेनेटा से पहले सेट में पिछड़ने के बाद भारतीय-स्विस जोड़ी ने 731000 अमेरिकी डालर के इस ग्रास कोर्ट टूर्नामेंट के अगले सेट में जबरदस्त वापसी की और एक घंटा 13 मिनट तक चले संघषपूर्ण मुकाबले में 4-6, 6-3, 10-6 से हरा दिया।

सानिया और हिंगिस ने छह में से पांच ब्रेक प्वाइंट अर्जित किये जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी जोड़ी 12 में से केवल पांच ब्रेक प्वाइंट जीत सकी।

सेमीफाइनल में शीर्ष वरीय जोड़ी का मुकाबला कैरोलिन गर्सिया और कत्रीना स्रेबाट्निक से होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल