1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. BWF की ताजा रैंकिंग में टॉप-10 में पहुंचे सात्विक-चिराग

BWF की ताजा रैंकिंग में टॉप-10 में पहुंचे सात्विक-चिराग

 Reported By: IANS
 Published : Nov 13, 2019 09:22 am IST,  Updated : Nov 13, 2019 09:23 am IST

भारतीय पुरुष युगल जोड़ी सात्विकसाइराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) की ताजा रैंकिंग में शीर्ष-5 के करीब पहुंच गए हैं।

BWF की ताजा रैंकिंग में...- India TV Hindi
BWF की ताजा रैंकिंग में टॉप-10 में पहुंचे सात्विक-चिराग Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली| भारतीय पुरुष युगल जोड़ी सात्विकसाइराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) की ताजा रैंकिंग में शीर्ष-5 के करीब पहुंच गए हैं। इन दोनों को ताजा रैंकिंग में सातवां स्थान मिला है। यह जोड़ी पुरुष यगुल में शीर्ष-10 में जगह बनाने वाली पहली भारतीय जोड़ी है। हालिया दौर में यह जोड़ी शानदार फॉर्म में रही है। यह दोनों फ्रेंच ओपन और चीन ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे थे। इस जोड़ी ने इस सफर में कुछ बड़े खिलाड़ियों को मात दी थी।

पुरुष एकल वर्ग में इस साल विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी बी. साई. प्रणीत को रैंकिंग में फायदा पहुंचा है। वह नौवें स्थान पर आ गए हैं। प्रणीत भारत के अब तक के सातवें ऐसे पुरुष खिलाड़ी हैं जिन्हें एकल रैंकिंग में शीर्ष-10 में जगह मिली है। पूर्व नंबर-1 किदाम्बी श्रीकांत 13वें स्थान पर खिसक गए हैं।

महिला एकल वर्ग में पी.वी. सिंधु और सायना नेहवाल छठे और नौवें स्थान पर बनी हुई हैं। पुरुष रैंकिंग में जापान के केंटो मोमोटा पहले स्थान पर काबिज हैं तो वहीं महिला एकल वर्ग में चीन की ताई जु यिंग ने पहले स्थान पर वापसी कर ली है। उन्होंने जापान की नोजोमी ओकुहारा को दूसरे स्थान पर खिसका दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल