1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. सेरेना विलियम्स विबंलडन के तीसरे दौर में, वर्ल्ड नंबर-2 कैरोलिना वोज्नियाकी उलटफेर का शिकार होकर बाहर

सेरेना विलियम्स विबंलडन के तीसरे दौर में, वर्ल्ड नंबर-2 कैरोलिना वोज्नियाकी उलटफेर का शिकार होकर बाहर

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jul 05, 2018 09:01 am IST,  Updated : Jul 05, 2018 10:36 am IST

अमेरिका की सेरेना विलियम्स ने साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम विबंलडन के तीसरे दौर में जगह बना ली है...............

सेरेना विलियम्स (Photo, AP)- India TV Hindi
सेरेना विलियम्स (Photo, AP)

लंदन: अमेरिका की सेरेना विलियम्स ने साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम विबंलडन के तीसरे दौर में जगह बना ली है। वहीं वर्ल्ड  नंबर-2 डेनमार्क की कैरोलिना वोज्नियाकी उलटफेर का शिकार होकर बाहर हो गई। वोज्यिानाकी को रूस की एकातेरिना माकारोवा ने मात देकर बाहर का रास्ता दिखाया।

सेरेना ने महिला सिंगल्स के दूसरे दौर के मैच में बुल्गारिया की विक्टोरिया टोमोवा को 6-1, 6-4 से मात दी। सेरेना को यह मैच जीतने में एक घंटे छह मिनट का समय लगा वर्ल्ड नंबर-35 माकारोवा ने वोज्नियाकी को दो घंटे नौ मिनट तक चले मुकाबले में 6-4, 1-6, 7-5 से मात दी।

वोज्नियाकी के अलावा पोलैंड की एजेंइस्का राडवांस्का भी उलटफेर के फंदे में फंस कर बाहर हो गईं। वर्ल्ड नंबर-30 पोलिश खिलाड़ी को वर्ल्ड नंबर-66 रूस की लुसी साफारोवा ने 7-5, 6-4 से मात देकर बाहर का रास्ता दिखाया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल