1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. पहले बच्चे के जन्म के 4 महीने बाद टेनिस कोर्ट पर वापसी को तैयार सेरेना विलियम्स

पहले बच्चे के जन्म के 4 महीने बाद टेनिस कोर्ट पर वापसी को तैयार सेरेना विलियम्स

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 25, 2017 01:44 pm IST,  Updated : Dec 25, 2017 01:44 pm IST

अपने करियर में 23 ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुकीं 36 साल की सेरेना का सामना 30 दिसंबर को मुबादाला वर्ल्ड टेनिस चैम्पियनशिप के दौरान एक प्रदर्शनी मैच में सातवीं विश्व वरीयता प्राप्त येलेना ओस्टापेंको से भिड़ेंगी।

 सेरेना विलियम्स - India TV Hindi
सेरेना विलियम्स

वॉशिंगटन: अमेरिका की दिग्गज महिला टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स टेनिस कोर्ट पर वापसी करने जा रही हैं। अपने पहले बच्चे के जन्म के चार माह बाद सेरेना फिर से अपने पेशेवर करियर में वापसी के लिए तैयार हैं। 

अपने करियर में 23 ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुकीं 36 साल की सेरेना का सामना 30 दिसंबर को मुबादाला वर्ल्ड टेनिस चैम्पियनशिप के दौरान एक प्रदर्शनी मैच में सातवीं विश्व वरीयता प्राप्त येलेना ओस्टापेंको से भिड़ेंगी। 

टेनिस कोर्ट पर अपनी वापसी के लिए उत्सुक सेरेना ने सोशल मीडिया पर जारी एक संदेश में कहा, "टेनिस कोर्ट में वापसी की बात से ही काफी खुश हूं।"

उल्लेखनीय है कि सेरेना ने इस साल सितम्बर अपनी बेटी-एलेक्सिस ओलम्पिया ओहानियान को जन्म दिया। अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी ने इस साल जनवरी में ऑस्ट्रेलिया ओपन के बाद से किसी भी टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल