1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. US Open: 30वीं बार आमने-सामने होंगी विलियम्स बहनें, देखने को मिलेगी कड़ी टक्कर

US Open: 30वीं बार आमने-सामने होंगी विलियम्स बहनें, देखने को मिलेगी कड़ी टक्कर

 Reported By: IANS
 Published : Aug 30, 2018 02:16 pm IST,  Updated : Aug 30, 2018 02:16 pm IST

सेरेना विलियम्स और वीनस विलियम्स ने अमेरिकी ओपन के अपने-अपने दूसरे दौर के मुकाबलों में जीत हासिल कर तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया है।

सेरेना विलियम्स और वीनस विलियम्स- India TV Hindi
सेरेना विलियम्स और वीनस विलियम्स Image Source : GETTY

न्यूयॉर्क। अमेरिकी की दो दिग्गज टेनिस खिलाड़ियों सेरेना विलियम्स और वीनस विलियम्स ने अमेरिकी ओपन के अपने-अपने दूसरे दौर के मुकाबलों में जीत हासिल कर तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों तीसरे दौर में आमने-सामने होंगी। यह 30वीं बार है, जब एक बार फिर दोनों बहनों को एक-दूसरे को टेनिस कोर्ट पर टक्कर देते देखा जाएगा। 

अमेरिका की 36 वर्षीया खिलाड़ी सेरेना ने दूसरे दौर में जर्मनी की कारिना विथोफ्ट को सीधे सेटों में 6-2, 6-2 से मात दी, वहीं वीनस ने इटली की कामिला जॉर्जी को 6-4, 7-5 से मात देकर अगले दौर में प्रवेश किया। वीनस ने कहा, "निश्चित तौर पर हम इस टूर्नामेंट में काफी जल्दी एक-दूसरे से भिड़ रही हैं। हालांकि, दोनों की कोशिश आगे बढ़ते हुए बेहतर प्रदर्शन करने की होगी।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल