रोम: चोटी की अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने अपने नाम कई रिकॉर्ड्स और ख़िताब किए हैं लेकिन अब उनके नाम के साथ एक उपलब्धि जुड़ गई है। सेरेना ने कुत्ते का खाना भी चख लिया, ये बात अलग है कि इस उपलब्धि के बाद बजाए खुशी के नाचने के वह जा पहुंची डॉक्टर के पास। दरअसल वह यहां एक होटल में ठहरी हुईं थी और जब उनकी नज़र डॉग फुड के मेनू पर पड़ी तो बस उनका दिल इसे खाने के लिए मचल पड़ा।
34 वर्षीय सेरेना ने स्नैपचेट वीडियो के ज़रिए बताया कि अपने घरेलू कुत्ते के लिए तैयार किए गए यह ख़ास खाना उनके लिए खाना अच्छा नहीं रहा।
उन्होंने सफाई दी कि दरअसल क्यों डॉग फूड इतना अच्छा लग रहा था कि उनकी लार टपकने लगी और उन्होंने फ़ौरन इसे चख़ लिया लेकिन चटोरापन भारी पड़ा। उन्होंने डॉगी रूम सर्विस से खाना मंगवाया था।
उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा- उनके पास मेरे कुत्ते के लिए यह मेनू है, क्योंकि मैं "चिप" (पप) अपना खाना भूल गया था। यह डिश 15 से 18 यूरो प्रति प्लेट है। इस मेनू में सूप और अन्य डिशेज हैं, जो अच्छे लग रहे हैं। तो मैंने सोचा कि क्यों न मैं इसे चखूं। इसलिए मैंने उसके लिए सालमोन और चावल ऑर्डर किया है, क्योंकि मुझे लगा कि मैं वह खा सकूंगी। सेरेना ने उस डिश का भी शॉट लिया।
बाद में उन्होंने कहा- यह है वह डिश। यह अच्छी दिख रही है और मैं इसे खाने जा रही हूं। इसलिए मैंने एक पूरा चम्मच यह खाया। बाद में सेरेना ने कहा कि कुछ दिनों पहले ही उनका पेट खराब था।
उन्होंने कहा- अब दो घंटे बाद होने वाली बात करते हैं.... मैं दौड़कर टायलेट जाती हूं और ..।
अपनी गलती स्वीकारते हुए सेरेना ने कहा कि उन्होंने कुत्तों का खाना चखा और उन्हें विश्वास हो गया कि यह मनुष्यों के लिए नहीं है। इसका स्वाद हाउस क्लीनर की तरह है, लेकिन चिप को यह पसंद आया। कुछ देर बाद सेरेना ने एक और वीडियो पोस्ट किया जिसमें वह ज्यादा बीमार लग रही थीं।