1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ऑस्ट्रेलियन ओपन से पहले बेटी के साथ चिड़ियाघर घुमती नजर आई सेरेना विलियम्स

ऑस्ट्रेलियन ओपन से पहले बेटी के साथ चिड़ियाघर घुमती नजर आई सेरेना विलियम्स

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 29, 2021 11:13 am IST,  Updated : Jan 29, 2021 11:13 am IST

ऑस्ट्रेलिया में कोरोना महामारी से जुड़े प्रोटोकॉल के तहत ऑस्ट्रेलियाई ओपन के लिये आये सभी टेनिस खिलाड़ियों को 14 दिन पृथकवास में रहना पड़ा।

Serena Williams- India TV Hindi
Serena Williams Image Source : INSTA - @SERENAWILLIAMS

एडीलेड| ऑस्ट्रेलियाई ओपन से पहले सेरेना विलियम्स यहां शुक्रवार को नाओमी ओसाका से नुमाइशी मैच खेलेगी लेकिन उससे पहले 14 दिन का पृथकवास पूरा होने पर वह अपनी बेटी को चिड़ियाघर लेकर गई। 

ऑस्ट्रेलिया में कोरोना महामारी से जुड़े प्रोटोकॉल के तहत ऑस्ट्रेलियाई ओपन के लिये आये सभी टेनिस खिलाड़ियों को 14 दिन पृथकवास में रहना पड़ा। तेईस बार की ग्रैंडस्लैम चैम्पियन सेरेना ने कहा कि वह रोज कैलेंडर पर एक दिन काटती थी और अपनी तीन वर्ष की बेटी ओलंपिया के साथ पूरा समय बिताया। 

पृथकवास से निकलने के बाद सबसे पहले क्या किया, यह पूछने पर उन्होंने कहा ,‘‘हम चिड़ियाघर गए।’’ उन्होंने कहा ,‘‘तीन साल की बेटी के साथ एक कमरे में बंद रहना और उसकी सबसे अच्छी दोस्त बनना कठिन था, खासकर व्यायाम और अभ्यास के बाद। लेकिन उसके साथ समय बिताने से बढकर मेरे लिये कुछ नहीं।’’

ये भी पढ़े - घर खरीदने के लिए कन्फ्यूज पंत ने फैन्स से पूछा सवाल तो फिर सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल

पुरूष वर्ग  शीर्ष रैंकिंग वाले नोवाक जोकोविच का सामना इटली के जानिक सिनेर से होगा जो पृथकवास में रफेल नडाल के अभ्यास जोड़ीदार थे। ऑस्ट्रेलियाई ओपन आठ फरवरी से शुरू होगा। 

ये भी पढ़े - कोहली और रहाणे की कप्तानी में क्या है बड़ा अंतर, गेंदबाजी कोच ने किया खुलासा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल