1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. शारापोवा रूस की ओलम्पिक टीम में शामिल

शारापोवा रूस की ओलम्पिक टीम में शामिल

 Written By: IANS
 Published : May 26, 2016 02:10 pm IST,  Updated : May 26, 2016 02:10 pm IST

मास्को: रूस टेनिस महासंघ ने डोपिंग के कारण प्रतिबंधित महिला टेनिस खिलाड़ी मारिया शारापोवा को उन चार महिला खिलाड़ियों की टीम में चुना है जो आने वाले रियो ओलम्पिक में एकल मुकाबलों में देश का

maria sharapova- India TV Hindi
maria sharapova

मास्को: रूस टेनिस महासंघ ने डोपिंग के कारण प्रतिबंधित महिला टेनिस खिलाड़ी मारिया शारापोवा को उन चार महिला खिलाड़ियों की टीम में चुना है जो आने वाले रियो ओलम्पिक में एकल मुकाबलों में देश का प्रतिनिधित्तव करेंगी।

समाचार एजेंसी तास के मुताबिक, शारापोवा के अलावा स्वेतलाना कुजनेत्सोवा, अनास्तासिया पावल्युचेंकोवा और डारया कासाटकिना को टीम में चुना गया है।

खेल के नियमों के मुताबिक, अंतर्राष्ट्रीय रैंकिंग में सबसे ज्यादा अंक वाला देश चार महिला खिलाड़ियों को भेज सकता है।

हालांकि शरापोवा के ओलम्पिक में हिस्सा लेने पर अभी भी संशय बना हुआ है।

शारापोवा को 12 मार्च को प्रतिबंधित पदार्थ मेलडोनियम के सेवन का दोषी पाए जाने पर खेलने से प्रतिबंधित कर दिया गया था। अंतर्राष्ट्रीय टेनिस महासंघ ने अभी तक शारापोवा के मामले की सुनवाई नहीं की है। रूस टेनिस महासंघ के अध्यक्ष शमिल टारपिश्चेव ने पहले कहा था कि शारापोवा के रियो में हिस्सा लेने पर फैसला फ्रेंच ओपन के दौरान लिया जाएगा।

रूस उनके रियो में हिस्सा लेने पर छह जून से पहले अपील दायर करेगा। अभी इस समय यह समझना जरूरी है कि अगर शारापोवा रियो में हिस्सा नहीं ले पाती हैं तो उनकी जगह दूसरी खिलाड़ी का चयन किया जाए।

अगर प्रतिस्थापना मुमकिन होगी तो शरापोवा की जगह विश्व की नंबर पांच खिलाड़ी येकाटेरिअन माकसिमोवा को टीम में जगह मिल सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल