1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोरोना महामारी के बीच स्टार फुटबॉलर रोनाल्डो ने लोगों से की ये ख़ास अपील

कोरोना महामारी के बीच स्टार फुटबॉलर रोनाल्डो ने लोगों से की ये ख़ास अपील

 Reported By: IANS
 Published : Apr 01, 2020 10:54 pm IST,  Updated : Apr 01, 2020 10:54 pm IST

रोनाल्डो ने अपनी बिना शर्ट की फोटो ट्वीट करते हुए लिखा, "सांस अंदर लें, बाहर छोडें, एक्टिव रहिए।"

Cristiano Ronaldo- India TV Hindi
Cristiano Ronaldo Image Source : GETTY IMAGES

लिस्बन| फुटबॉल सुपरस्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने बुधवार को अपने वर्कआउट का फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और सभी से शारीरिक तौर पर एक्टिव रहने को कहा। इस समय लगभग पूरे विश्व में लॉकडाउन है और सभी की तरह रोनाल्डो भी घर में ही हैं।

रोनाल्डो ने अपनी बिना शर्ट की फोटो ट्वीट करते हुए लिखा, "सांस अंदर लें, बाहर छोडें, एक्टिव रहिए।"

रोनाल्डो और उनके मैनेजर जॉर्ज मेंडेस कोरोनावायरस से लड़े रहे लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं और उन्होंने मेडेइरा के एक अस्पताल को पांच वेंटीलेटर देने का फैसला किया है। पिछले मंगलवार रोनाल्डो और मेंडेस ने सैंटो एंटोनियो अस्पताल को 15 आईसीयू बेड देने का फैसला किया था जिसमें वेंटीलेटर्स, मॉनीटर और अन्य उपकरण शामिल थे।

पुर्तगाल में अभी तक कोरोनावायरस के 8,251 मामले सामने आए हैं जिनमें से 187 की मौत हो चुकी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल