1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ओलम्पिक: तैराकी, बास्केटबाल व एथलेटिक्स के टिकटों की बिक्री शुरू

ओलम्पिक: तैराकी, बास्केटबाल व एथलेटिक्स के टिकटों की बिक्री शुरू

 Written By: IANS
 Published : May 19, 2016 04:25 pm IST,  Updated : May 19, 2016 06:29 pm IST

इसी साल अगस्त में यहां होने वाले ओलम्पिक खेलों के लिए बास्केटबाल, तैराकी और एथलेटिक्स के टिकटों की बिक्री शुरू हो गई है।

Olympic Games- India TV Hindi
Olympic Games

रियो डी जेनेरियो: इसी साल अगस्त में यहां होने वाले ओलम्पिक खेलों के लिए बास्केटबाल, तैराकी और एथलेटिक्स के टिकटों की बिक्री शुरू हो गई है। ओलम्पिक खेल के आयोजकों ने इस बात की पुष्टि की है।

एक समाचार एजेंसी के मुताबिक, दर्शक रियो 2016 की आधिकारिक बेवसाइट से गुरुवार को रात 12 बजे से इन प्रतियोगिताओं के टिकट खरीद सकेंगे। इनमें फाइनल मुकाबलों के टिकट शामिल हैं।

बास्केटबाल के लिए टिकट की कीमत 14 डालर, एथलेटिक्स के लिए 29 डालर और तैराकी के लिए 46 डालर रखी गई है। रियो ओलम्पिक 2016 का आयोजन पांच अगस्त से 21 अगस्त तक किया जाएगा। पैरालम्पिक खेल का आयोजन सात सितंबर से 18 सितंबर तक होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल