1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. इटली से 17 जुलाई को तोक्यो रवाना होंगे भारतीय मुक्केबाजों का दल

इटली से 17 जुलाई को तोक्यो रवाना होंगे भारतीय मुक्केबाजों का दल

 Edited By: Bhasha
 Published : Jul 11, 2021 06:29 pm IST,  Updated : Jul 11, 2021 06:29 pm IST

भारत से तोक्यो जा रहे खिलाड़ियों को अतिरिक्त पाबंदियां झेलनी होंगी और तीन दिन के कड़े पृथकवास में रहना होगा जिसके बाद उनकी रोज कोविड-19 जांच की जायेगी। 

indian boxers, Tokyo Olympic, Sports, India- India TV Hindi
Mary Kom Image Source : TWITTER/@MANGTEC

भारत का ओलंपिक मुक्केबाजी दल 17 जुलाई को इटली के असीसी से तोक्यो के लिये रवाना होगा। भारतीय दल तोक्यो ओलंपिक की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिये इस समय असीसी में ट्रेनिंग करने में जुटा है जिसमें पांच पुरूष और चार महिला मुक्केबाज शामिल हैं। भारतीय दल में दुनिया के नंबर एक और एशियाई खेलों के चैम्पियन अमित पंघाल (52 किग्रा), मनीष कौशिक (63 किग्रा), विकास कृष्ण (69 किग्रा), आशीष कुमार (75 किग्रा) और सतीश कुमार (91 किग्रा) के अलावा छह बार की विश्व चैम्पियन एम सी मैरीकॉम (51 किग्रा), सिमरनजीत कौर (60 किग्रा), लवलीना बोरगोहेन (69 किग्रा) और पूजा रानी (75 किग्रा) शामिल हैं। 

एक अधिकारिक सूत्र ने पीटीआई से कहा, ‘‘यात्रा की योजना को अंतिम रूप दे दिया गया है, टीम 17 जुलाई से तोक्यो के लिये रवाना होगी। ’’ भारत से भी पहला दल इसी दिन तोक्यो के लिये रवाना होगा। 

यह भी पढ़ें- टोक्यो ओलंपिक हॉकी नियम : कोविड-19 से अगर एक फाइनलिस्ट बाहर हुई तो ऐसे होगा फैसला

टीम के साथ जाने वाले सहयोगी स्टाफ में पुरूष हाई परफोरमेंस निदेशक सांटियागो निएवा, महिला हाई परफोरमेंस निदेशक रफाएल बर्गामास्को, पुरूष राष्ट्रीय मुख्य कोच सीए कटप्पा, महिला राष्ट्रीय मुख्य कोच मोहम्मद अली कमर और सहायक कोच छोटे लाल यादव शामिल हैं। छोटे लाल मैरीकॉम के निजी कोच हैं।

मैरीकॉम का यह दूसरा और अंतिम ओलंपिक होगा। उन्होंने 2012 लंदन ओलंपिक में मुक्केबाजी के पदार्पण में कांस्य पदक जीता था। दो फिजियो रोहित कश्यप और आयुष येखांडे और टीम डॉक्टर करणजीत सिंह भी साथ होंगे। 

यह भी पढ़ें- तैयारियां चुनौतीपूर्ण रही है, लेकिन सकारात्मक सोच के साथ जा रहा हूं तोक्यो : नीरज चोपड़ा

भारत से तोक्यो जा रहे खिलाड़ियों को अतिरिक्त पाबंदियां झेलनी होंगी और तीन दिन के कड़े पृथकवास में रहना होगा जिसके बाद उनकी रोज कोविड-19 जांच की जायेगी। लेकिन विदेशों में जैसे यूरोप में ट्रेनिंग कर रहे खिलाड़ियों को थोड़ी राहत मिलेगी और उनका पृथकवास इतना कड़ा नहीं होगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल