1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एशियाई जूनियर मुक्केबाजी प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचे तीन भारतीय बॉक्सर

एशियाई जूनियर मुक्केबाजी प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचे तीन भारतीय बॉक्सर

 Edited By: Bhasha
 Published : Aug 27, 2021 11:59 am IST,  Updated : Aug 27, 2021 11:59 am IST

टूर्नामेंट में युवा वर्ग में विजेता को 6000 डॉलर जबकि रजत पदक विजेता को 3000 और कांस्य पदक जीतने पर 1500 डॉलर दिये जायेंगे। 

Boxing, Sports, India- India TV Hindi
Boxing Image Source : GETTY

भारत के तीन मुक्केबाज दुबई में चल रही एशियाई जूनियर चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंच गए हैं। तनु (52 किलो), निकिता चंद (60 किलो) और विशु राठी (48 किलो) ने फाइनल में जगह बनाई है। तनु ने नेपाल की स्वस्तिका को 5.0 से हराया जबकि निकिता ने उजबेकिस्तान की मुखुसा तोखिरोवा को 5.0 से ही मात दी। 

राठी ने दो मिनट से भी कम समय में मंगोलिया की ओत्गोंबात येसुंखुस्लेन को हराया। वहीं आशीष (54 किलो) और अंशुल (57 किलो) को सेमीफाइनल में हार के बाद कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ा। 

यह भी पढ़ें- दिल्ली कैपिटल्स के शेमरन हेटमायर ने मचाया धमाल, CPL में खेली दमदार पारी

टूर्नामेंट में युवा वर्ग में विजेता को 6000 डॉलर जबकि रजत पदक विजेता को 3000 और कांस्य पदक जीतने पर 1500 डॉलर दिये जायेंगे। 

वहीं जूनियर चैम्पियन को 4000 डॉलर, रजत पदक पर 2000 और कांस्य पदक पर 1000 डॉलर दिये जायेंगे। भारत के छह मुक्केबाज एशियाई युवा चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंच चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल