1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एशियाई स्तर पर सफलता को बड़े टूर्नामेंटों में दोहराने का समय : सविता

एशियाई स्तर पर सफलता को बड़े टूर्नामेंटों में दोहराने का समय : सविता

 Reported By: Bhasha
 Published : May 20, 2021 01:59 pm IST,  Updated : May 20, 2021 01:59 pm IST

भारतीय महिला हॉकी टीम की उपकप्तान सविता पूनिया का मानना है कि अब एशियाई स्तर पर मिलने वाली सफलता को तोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े टूर्नामेंटों में दोहराने का समय आ गया है। 

एशियाई स्तर पर सफलता...- India TV Hindi
एशियाई स्तर पर सफलता को बड़े टूर्नामेंटों में दोहराने का समय : सविता Image Source : HOCKEY INDIA

बेंगलुरू। भारतीय महिला हॉकी टीम की उपकप्तान सविता पूनिया का मानना है कि अब एशियाई स्तर पर मिलने वाली सफलता को तोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े टूर्नामेंटों में दोहराने का समय आ गया है। भारतीय महिला टीम ने एशियाई खेलों में एक स्वर्ण (1982) , दो रजत (1998 और 2018) और तीन कांस्य (1986, 2006, 2014) जीते हैं।

 इसके अलावा भारत ने एशिया कप में दो स्वर्ण (2004 और 2017), दो रजत और दो कांस्य पदक जीते हैं । भारतीय महिला टीम ने 2018 में एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी भी जीती थी । सविता ने कहा ,‘‘हमने एशियाई स्तर पर अच्छा प्रदर्शन किया है । इन टूर्नामेंटों में अच्छा खेलने से खिलाड़ियों खासकर युवाओं में बड़े टूर्नामेंटों में अच्छे प्रदर्शन का मनोबल बढा है । मुझे लगता है कि हम बड़ी उपलब्धियों के लिये तैयार हैं।’’

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अपना पहला डे-नाइट टेस्ट मैच खेलेगी भारतीय महिला टीम

गोलकीपर सविता ने कहा कि टीम ने पिछले तीन साल में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है । उन्होंने कहा ,‘‘ हमने अपने आक्रमण पर मेहनत की है और अच्छी रफ्तार से खेल रहे हैं ।टीम में काफी सकारात्मक बदलाव आये हैं । फिटनेस का स्तर भी बेहतर हुआ है।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल