1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Tokyo Olympics 2020: तीरंदाज दीपिका कुमारी ने बनाई दसरे राउंड में जगह

Tokyo Olympics 2020: तीरंदाज दीपिका कुमारी ने बनाई दसरे राउंड में जगह

 Reported By: IANS
 Published : Jul 28, 2021 02:53 pm IST,  Updated : Jul 28, 2021 02:53 pm IST

पुरुष तीरंदाजों के विफल रहने के बाद दीपिका पर पदक की उम्मीद बरकरार रखने की जिम्मेदारी है।

Tokyo Olympics 2020: archer deepika kumari enters second...- India TV Hindi
Tokyo Olympics 2020: archer deepika kumari enters second round Image Source : GETTY

भारतीय महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी ने यहां चल रहे टोक्यो ओलंपिक में महिला व्यक्तिगत तीरंदाजी इवेंट के पहले राउंड में भुटान की करमा को हराकर दूसरे दौर में जगह बना ली है। दीपिका ने करमा को एकतरफा अंदाज में 6-0 से हराया और राउंड-16 में जगह पक्की कर ली।

दीपिका से पहले भारत के पुरुष तीरंदाजों तरूणदीप राय और प्रवीण जाधव ने भी पहले दौर का मुकाबला जीत दूसरे राउंड में जगह बनाई थी। लेकिन इन दोनों तीरंदाजों को राउंड-16 में हार का सामना करना पड़ा था।

विनेश फोगाट टोक्यो के लिए फ्लाइट लेने से चूकीं, जानें क्या है वजह

पुरुष तीरंदाजों के विफल रहने के बाद दीपिका पर पदक की उम्मीद बरकरार रखने की जिम्मेदारी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल