1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Tokyo Olympics 2020 Day 1 Schedule : पहले दिन इन तीन मेडल पर होगी भारतीय खिलाड़ियों की नजरें

Tokyo Olympics 2020 Day 1 Schedule : पहले दिन इन तीन मेडल पर होगी भारतीय खिलाड़ियों की नजरें

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 23, 2021 04:36 pm IST,  Updated : Jul 24, 2021 03:52 pm IST

तीरंदाजी, शूटिंग और वेटलिफ्टिंग यानी कि भारोत्तोलन का फाइनल खेला जाएगा और इसमें भारत की ओर से क्रमश: दीपिका कुमारी-प्रवीण जाधव की जोड़ी, अपूर्वी चंदेला, इलावेनिल वालारिवन की जोड़ी, सौरभ चौधरी, अभिषेक वर्मा की जोड़ी और मीराबाई चानू हिस्सा लेंगी।

Tokyo Olympics 2020 Day 1 Schedule Indian Players Match- India TV Hindi
Tokyo Olympics 2020 Day 1 Schedule Indian Players Match Image Source : GETTY IMAGES

टोक्यो ओलंपिक 2020 का आज उद्घाटन समारोह है और कल से खेलों के इस महाकुंभ का आगाज होगा। पहले दिन तीन फाइनल मुकाबले होंगे और भारतीय खिलाड़ियों की नजरें तमगे पर रहेगी। तीरंदाजी, शूटिंग और वेटलिफ्टिंग यानी कि भारोत्तोलन का फाइनल खेला जाएगा और इसमें भारत की ओर से क्रमश: दीपिका कुमारी-प्रवीण जाधव की जोड़ी, अपूर्वी चंदेला, इलावेनिल वालारिवन की जोड़ी, सौरभ चौधरी, अभिषेक वर्मा की जोड़ी और मीराबाई चानू हिस्सा लेंगी। आइए देखते हैं पहले दिन भारतीय खिलाड़ियों का शेड्यूल

मुक्केबाज़ी

महिला वेल्टर, RO-32 - 7:30 AM (लोवलीना बोर्गोहैन)

पुरुष वेल्टर, RO-32 - 9:54 AM और 3:54 PM (विकास कृष्ण)

घुड़सवारी (फौआद मिर्जा)

ड्रेसेज - दोपहर 1:30 बजे

तीरंदाजी

दीपिका कुमारी-प्रवीण जाधव 6:00 AM 

हॉकी

पुरुष: भारत बनाम न्यूजीलैंड - सुबह 6:30 बजे

महिला: भारत बनाम नीदरलैंड - शाम 5:15 बजे

जूडो

महिला 48 किग्रा (फाइनल सहित सभी राउंड) - सुबह 7:30 बजे से (शुशीला लिकमबम)

रोइंग

पुरुषों की लाइटवेट डबल स्कल्स हीट - सुबह 7:50 बजे (अर्जुन लाल और अरविंद सिंह)

सेलिंग

लेजर (रेस 1 और 2) - 11:05 AM (विष्णु सर्वनन)

शूटिंग

महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल योग्यता (5 AM ) और फाइनल (7:15 AM) - अपूर्वी चंदेला, इलावेनिल वालारिवन
पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल योग्यता (9:30 AM ) और फाइनल (11:15 AM) - सौरभ चौधरी, अभिषेक वर्मा

टेबल टेनिस

पुरुष/महिला एकल- सुबह 5:30 बजे (शरथ कमल, जी साथियान; मनिका बत्रा, सुतीर्थ मुखर्जी)। राउंड 1 दो अलग-अलग सत्रों में - सुबह 9:45 AM/4 PM
मिश्रित युगल RO-16 - 7:45 AM (शरथ कमल/मनिका बत्रा)

भारोत्तोलन

महिलाओं का 49 किग्रा - सुबह 6:20 बजे, फाइनल सुबह 10:20 बजे (मीराबाई चानू)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल